April 19, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगराः 22 सितंबर को 110 कलशो की शोभायात्रा के साथ होगा भागवत कथा का शुभारंभ; सुबह नौ बजे दाऊजी मंदिर से प्रस्थान करेगी कलशयात्रा

आगरा।
प्रतिष्ठित शू फोम एवं शू मेटेरियल कारोबारी श्री विकास शिवहरे एवं उनके परिवार की ओर से आयोजित ‘श्रीमद भागवत कथा महोत्सव’ का शुभारंभ रविवार, 22 सितंबर को भव्य कलशयात्रा के साथ होगा।
श्री विकास शिवहरे ने बताया कि कलशयात्रा सुबह 9 बजे सदरभट्टी स्थित दाऊजी मंदिर से कथास्थल भारद्वाज आश्रम (हरिया की बगीची) के लिए प्रस्थान करेगी। पूर्वाह्न 11 बजे भारद्वाज आश्रम में यात्रा के पहुंचने के बाद व्यासपीठ का पूजन होगा और इसी दोपहर 2 बजे से श्रीमद भागवत कथा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि कलशयात्रा के लिए 110 कलशों का प्रबंध किया गया है। शिवहरे समाज की जो महिलाएं यात्रा में कलश उठाने की इच्छुक हैं तो वे उनसे संपर्क कर सकती हैं। बता दें कि इस आठ दिवसीय आयोजन में ‘संत शिरोमणि’ आचार्य श्री सुशीलजी महाराज (वृंदावन धाम) अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराने वाले हैं
आपको बता दें कि पितृ पक्ष में भागवत कथा सप्ताह कराने और कथा के श्रवण का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में भागवत कथा सुनने से पितरों को शांति मिलती है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही, परिवार में भी सुख-समृद्धि आती है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। श्री विकास शिवहरे (पुत्र स्व. श्री महेशचंद शिवहरे) एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नेहा शिवहरे समेत समस्त परिवारीजनों ने शिवहरे समाजबंधुओं को इस पुण्य आयोजन में विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। उन्होंने निमंत्रण में कोई भूल-चूक होने पर शिवहरेवाणी में प्रकाशित हो रहे इस प्रथम समाचार को उनके व्यक्तिगत निमंत्रण की मान्यता प्रदान करने का अनुरोध किया है।
जीवन में चिंतन-मनन को नई दिशा देने वाली भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक होगी। प्रत्येक सुबह 7 बजे से 9 बजे तक हवन होगा। कथा का शुभारंभ 22 सितंबर को कलशयात्रा के साथ होगा। कलशयात्रा सुबह 9 बजे सदरभट्टी स्थित दाऊजी मंदिर (शिवहरे समाज) से एक शोभायात्रा के रूप में बाजे-गाजे के साथ कथास्थल भारद्वाज आश्रम के लिए प्रस्थान करेगी। पूर्वाह्न 11 बजे भारद्वाज आश्रम पहुंचकर व्यास पीठ का पूजन होगा। और, इसी दिन दोपहर 2 बजे से कथा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। कथा का समापन 29 सितंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा।
कथा कार्यक्रम
22 सितंबर, 2024
कलशयात्रा सुबह 9 बजे दाऊजी मंदिर सदरभट्टी से कथास्थल भारद्वाज आश्रम के लिए प्रस्थान करेगी जो पूर्वाह्न 11 बजे कथास्थल पहुंचेगी।
इसी दिन दोपहर 2 बजे कथा का शुभारंभ होगा। पहले दिन कथावाचक संत व्यासपीठ से भागवत कथा के महात्म का वर्णन करेंगे।
23 सितंबर, 2024
सुखदेवजी एवं परीक्षित जन्मकथा (दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे)
24 सितंबर, 2024
वामन अवतार कथा (दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे)
25 सितंबर, 2024
श्रीराम एवं श्री कृष्ण जन्मकथा (दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे)
26 सितंबर, 2024
भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाएं एवं गोवर्धन पूजा (दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे)
27 सितंबर, 2024
रास पंचाध्यायी एवं रुक्मणि विवाह (दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे)
28 सितंबर, 2024
सुदामा चरित, व्यास पूजन एवं फूलों की होली (दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे)
28 सितंबर, 2024
पूर्णाआहुति एवं भंडारा (दोपहर 12 बजे से)

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में

    समाचार

    टूंडलाः श्री हरिओम शिवहरे की उठावनी 17 अप्रैल को