August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर

आगरा में सशक्त महिला संगठन (शिवहरे समाज) का गठन; यमुना में दीपदान कर किया श्रीगणेश; सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करेंगी शिवहरे महिलाएं

आगरा
महिला हेल्पलाइन ‘वेदना एक दर्द’ की अध्यक्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता (शिवहरे) की पहल पर आगरा में शिवहरे समाज की महिलाओं की एक नई संस्था का गठन किया गया है। सशक्त महिला संगठन (शिवहरे समाज) नाम की इस नवगठित संस्था ने अपने पहले कार्यक्रम के तौर पर कार्तिक पूर्णिमा की शाम को कैलाश मंदिर तट पर यमुना जी में दीपदान कर देव दीपावली मनाई।
सशक्त महिला संगठन (शिवहरे समाज) की सभी सदस्य 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा की शाम सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर एकत्र हुईं, जहां सभी ने तुलसी पूजन कर मां तुलसा से अखंड सौभाग्य की कामना की। इसके बाद मंदिर के घाट पर यमुना मैया में दीपदान किया। यमुना के जल में कतारबद्ध प्रवाहित होते प्रज्ज्वलित दीयों की लौ और पानी में उनके अक्स से ऐसा दृश्य बना, मानो यमुना मैया खुशी से झिलमिलाकर सभी को ‘जगमग जीवन’ का आशीर्वाद दे रही हों। दीपदान के बाद सभी ने कैलाश बाबा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।
देव दीपावली महोत्सव में अध्यक्ष श्रीमती कविता गुप्ता के अलावा सशक्त महिला संगठन (शिवहरे समाज) की सदस्य कंचन शिवहरे, गीता शिवहरे, शैलजा शिवहरे, सुनीता शिवहरे, वंदना शिवहरे, रोमा शिवहरे, रेखा शिवहरे, डॉली शिवहरे, गुंजन शिवहरे, रितु गुप्ता, विधि शिवहरे, रचना शिवहरे, रिंकी शिवहरे, आरती शिवहरे शामिल हुईं। श्रीमती कविता गुप्ता ने कहा कि सशक्त महिला संगठन (शिवहरे समाज) भविष्य में समाज-हित के लिए समर्पित रहेगी। उन्होंने सभी स्वजातिय महिलाओं से इस संगठन से जुड़कर अपनी समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप