April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

कोसीकलां के युवा समाजसेवी राजेश जायसवाल बने ब्रज प्रदेश अध्यक्ष; गोवर्धन की सोमवंशी धर्मशाला के हैं उपाध्यक्ष; जायसवाल समाज कोसीकलां ने जताया हर्ष

कोसीकलां (मथुरा)।
कोसीकलां के युवा कारोबारी और ‘जायसवाल समाज, कोसीकलां’ के उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल को नवगठित ‘राष्ट्रवादी सहस्रबाहु मंच (RSM)’ की युवा विंग का ब्रज प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सामाजिक एवं कारोबारी क्षेत्र में राजू जायसवाल के नाम से लोकप्रिय राजेश जायसवाल गत दो दशकों से सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं और वर्तमान में गोवर्धन में समाज की प्रतिष्ठित धर्मशाला ‘सोमवंशी धर्मशाला’ के उपाध्यक्ष भी हैं।

‘जायसवाल समाज कोसीकलां’ ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि राजू जायसवाल की नियुक्ति कोसीकलां के जायसवाल की पुख्ता होती पहचान की तस्दीक करती है जो हम सभी के लिए खुशी की बात है। राजू जायसवाल ने शिवहरेवाणी से बातचीत में आरएसएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल का आभार जताते हुए कहा कि इस नई जिम्मेदारी के माध्यम से वह समाज को आगे बढ़ाने में अपना अधिकतम योगदान करेंगे। उन्होंने अपने पिता स्व. श्री सुरेशचंद्र जायसवाल का स्मरण करते हुए कहा कि समाजसेवा के संस्कार उन्हें अपने स्वर्गवासी पिता से ही मिले हैं, जिन्होंने गोवर्धन की ‘सोमवंशी धर्मशाला’ की पांच वर्ष अध्यक्ष के रूप में सेवा की। राजू जायसवाल गत दो दशकों से सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं। पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए उपाध्यक्ष के तौर पर ‘सोमवंशी धर्मशाला’ की सेवा कर रहे हैं।

बता दें कि मथुरा जिले मेंकोसीकलां एक प्रमुख औद्योगिक नगरी के रूप में जानी जाती है, जहां जायसवाल समाज के लगभग 80 परिवार रहते हैं। इसके अलावा कोसीकलां के निकट होडल (हरियाणा) में भी 25 से अधिक जायसवाल परिवार निवास करते हैं। ये सभी परिवार ‘जायसवाल समाज, कोसीकलां’ से ही जुड़े हैं। कोसीकलां में आर्यनगर निवासी राजू जायसवाल दो बेटियों के पिता हैं। बड़ी बेटी हर्षिता जयपुर स्थित मनीपाल यूनीवर्सिटी से बीटेक में अध्ययनरत है, छोटी बेटी अनन्या मथुरा स्थित राजीव इंटरनेशल स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती खुश्बू शिवहरे आगरा में नाई की मंडी निवासी प्रमोद शिवहरे की पुत्री हैं। आगरा के मोहित शिवहरे ‘मोना’ और अन्य स्वजनों ने राजू जायसवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

क्या है राष्ट्रवादी सहस्रबाहु मंच
‘राष्ट्रवादी सहस्रबाहु मंच’ दरअसल राजनीतिक लक्ष्य से गठित कलचुरी कलार समाज का एक संगठन है जिसे अब तक जायसवाल युवा मंच के तौर पर जाना जाता रहा है जिसकी स्थापना प्रयागराज के युवा भाजपा नेता अजितेश जायसवाल ने की थी। यह संगठन मुख्य तौर पर कलचुरी कलार समाज में भाजपा के लिए काम करता रहा है। अब इसी को ‘राष्ट्रवादी सहस्रबाहु मंच’ का नया नाम दिया गया है। अजितेश जायसवाल ही इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जबकि उन्होंने सोनभद्र के विकास जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अजितेश जायसवाल ने ‘राष्ट्रवादी सहस्रबाहु मंच’ के लिए उत्तर प्रदेश को 8 संगठनात्मक प्रदेश में बांटा है, जिसमें जीतू शिवहरे को बुंदेलखंड, राजन वालिया को पश्चिमी यूपी, अविनाश जायसवाल को रुहेलखंड, कुलदीप शिवहरे को आगरा, अर्पित जायसवाल को पूर्वांचल, संजय जायसवाल को गोरखपुर, कमलेश जायसवाल को अवध और राजकुमार शिवहरे को कानपुर-इटावा प्रांत का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं आरएसएम की युवा विंग मे पंकज शिवहरे को बुंदेलखंड, प्रदीप कर्णवाल को पश्चिमी यूपी, सूरज जायसवाल को रुहेलखंड, अविनाश जायसवाल को पूर्वांचल, मनीष जायसवाल को गोरखपुर, नीतेश जायसवाल को अवध और अंशुल जायसवाल को कानपुर-इटावा का अध्यक्ष बनाया है।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में

    समाचार

    टूंडलाः श्री हरिओम शिवहरे की उठावनी 17 अप्रैल को

    समाचार

    छठवां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री शैलेंद्र शिवहरे ‘शैलू’