September 15, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय ने किया गुरुओं का पूजन; मंत्री दिलीप जायसवाल का सम्मान

झांसी।
कर्ता करे न कर सके, गुरू करे सब होय, तीन लोक नौ खंड में, गुरू से बड़ा न कोय। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्री अशोक राय ने गुरुजनों के प्रति इसी भावना के साथ ओरछा मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व मनाया। उन्होंने गुरुओं का पूजन और सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का भी सम्मान किया गया।
श्री अशोक राय ने शिवहरेवाणी को बताया कि गुरुओं ने उन्हें वाराणसी में आगामी एक व दो अगस्त के होने वाले महासभा के स्थापना दिवस समारोह की सफलता का आशीर्वाद प्रदान किया। बता दें कि वाराणसी समारोह श्री अशोक राय के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान श्री अशोक राय ने मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का भी सम्मान किया। इससे पूर्व उन्होंने झांसी में अपने प्रतिष्ठान हवाना रेस्ट्रो में भी समाजबंधुओं के साथ श्री जायसवाल का स्वागत किया था।
स्वागत करने वालों में उनके साथ वरिष्ठ समाजसेवी रामस्वरूप राय कक्काजी, नरेश राय, सुरेंद्र राय, महासभा के कोषाध्यक्ष सुमित राय, उपाध्यक्ष संजय राय, अंकित राय आदि समाजबंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

दाऊजी मंदिर में 50 साल बाद पधारे राजा दशरथ

समाचार

12वीं पुण्यतिथिः स्व. श्री कामता प्रसाद साहू ‘उदित’

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री प्रभाकर गुप्ता

Uncategorized, करियर

‘राजा जनक’ और ‘राजा दशरथ’ का स्वागत करेगा शिवहरे

समाचार

भिंडः श्री सुरेंद्र नाथ गुप्ता ‘शिवहरे’ की उठावनी 12

समाचार

झांसी के नीतेंद्र राय ‘फौजी’ को दिया जाएगा ‘शिवहरे