April 21, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

गोवर्धन महाराज के अदभुत दर्शन और अन्नकूट के दिव्य स्वाद से निहाल हुए श्रद्धालु; राधाकृष्ण मंदिर में जोश और उत्साह से मनाया अन्नकूट महोत्सव

आगरा।
दीपोत्सव के चौथे दिन बुधवार को आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर मंदिर श्री राधाकृष्ण में गोवर्धन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। समाज ने हवा, पानी, पेड़-पौधे और गाय जैसे उपहारों के दाता भगवान नागेश्वर श्रीकृष्ण के साक्षात स्वरूप गोवर्धन महाराज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्नकूट का भोग लगाया। अन्नकूट प्रसादी के दिव्य स्वाद ने सभी को निहाल कर दिया।
हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर के आंगन में गोबर से तैयार की गई गोवर्धन महाराज की सुंदर प्रतिकृति भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। आलमगंज निवासी श्रीमती रजनी शिवहरे औऱ श्रीमती रिंकी शिवहरे ने सुरुचिपूर्ण तरीके से गोवर्धन महाराज की प्रतिकृति तैयार की और प्राकृतिक रंगों, हल्दी, खील व आटे आदि से उनका सुंदर श्रृंगार किया।

देर शाम राधाकृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ ही वहां उपस्थित समाजजनों ने गोवर्धन महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की। गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग के थाल के साथ अन्नकूट की प्रसादी का भोग लगाकर उनके सात चक्कर लगाए। इस दौरान गोवर्धन महाराज के जयकारों से जोश और उत्साह का ऐसा वातावरण बना, कि मानो पर्वतराज गोवर्धन महाराज ने शिवहरे भक्तों को अपनी शरण ले लिया हो। इस दौरान राधाकृष्ण मंदिर के कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रामभाई ने भजन की सुंदर प्रस्तुति दी। महिलाओं ने भी परंपरागत भजन गाकर सनातन आस्था और भक्ति के वातावरण में चार चांद लगा दिए।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री अऱविंद गुप्ता स्वास्थ्य संबंधी कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लिहाजा महासचिव मुकुंद शिवहरे के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएं संचालित हुईं जिसमें उन्हें मंदिर कमेटी के अन्य पदाधिकारियों के साथ ही ‘शिवहरे युवा कमेटी, लोहामंडी’ की युवा टीम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। प्रसादी वितरण तक युवा टीम डटी रही जिनमें के तुषार शिवहरे, हर्ष शिवहरे, यश गुप्ता, रोशन शिवहरे, कृष गुप्ता समेत सभी सदस्य शामिल थे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शिवहरे अस्सो, कोषाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता रामभाई, उपाध्यक्ष रिषीरंजन शिवहरे, वरिष्ठ सदस्य संजय शिवहरे, जगदीश प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता मास्टरसाहब के साथ ही पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता, शिवहरे समाज फिरोजाबाद के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट, सुशील गुप्ता, गोपाल शिवहरे (रामचंद्रपुरी), आर्किटेक्ट सत्यम शिवहरे, शिवम शिवहरे, शिवहरे समाज एकता परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, उपाध्यक्ष सरजू गुप्ता काकेभाई, गोपाल मुखरिया, अनूप शिवहरे, हर्ष शिवहरे, कवि गुप्ता (ए टु जेड) समेत खासी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
इस दौरान सोनिया शिवहरे पूनम गुप्ता, रितु गुप्ता, रजनी शिवहरे, रिंकी शिवहरे, दीपा शिवहरे, नेहा गुप्ता, आशा शिवहरे, बीमा शिवहरे, गुड्डी, अखिलेश, सीमा, अनुपम समेत कई महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर में पंप कारोबारी श्री भीकमचंद शिवहरे का

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में