April 17, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार वुमन पॉवर समाज

ग्वालियरः भगवान सहस्रबाहु जन्मोत्सव पर खुशियों की दीवाली; कलचुरी महिला मंडल ने 101 दीपों से की आरती; भगवान कृष्ण की झांकी

ग्वालियर।
सामाजिक कार्यों और सेवा में संलग्न कलचुरी महिला मंडल ग्वालियर ने सहस्त्रबाहु जन्मोत्सव पर एक और दिवाली मनाई, 101 दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें थाली में सजाकर भगवान सहस्रबाहु की आरती की। इस दौरान भगवान कृष्ण की जीवंत झांकी ने कुलदेवता के जन्मोत्सव का उल्लास दोगुना कर दिया।

कलचुरी महिला मंडल ग्वालियर ने हर वर्ष की भांति इस बार भी भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धाभाव और उत्साह से मनाया। मंडल की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शिवहरे की अगुवाई में महिलाओं ने 101 दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान सहस्रबाहु की आरती उतारी। मंडली के कलाकार द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जीवंत स्वरूप सभी के आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने धार्मिक गीतों पर श्रीकृष्ण के स्वरूप संग जमकर नृत्य किया, ऐसा लगा मानो सभी कलचुरी महिलाएं गोपियां बन गई हों।

हंसी-खुशी के इस माहौल में समय कब बीत गया, पता ही नहीं चला। अंत में सभी वरिष्ठ बहनों और मंडल की पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। श्रीमती गायत्री शिवहरे ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी ने स्वादिष्ट प्रसादी ग्रहण की।

समारोह में संरक्षक सुनीता शिवहरे, विमला शिवहरे, संभागीय अध्य़क्ष संगीता गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष आशा शिवहरे, महासचिव रेनू शिवहरे, उपाध्यक्ष ममता पवैया, सोनम राय, पायल शिवहरे, कोषाध्यक्ष सुषमा शिवहरे, किरण शिवहरे, पायल शिवहरे, हेमलता, ममता रानी, माला, कविता, निधि, रुपाली, मधु, हेमलता, गीता राय, भावना, वंदना, ममता, दीप्ति, कीर्ति गुप्ता, रजनी शिवहरे, अनीता गुप्ता, अलका शिवहरे संध्या शिवहरे आदि उपस्थित रहीं।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    फिरोजाबादः श्री रामरूप गुप्ता (शिवहरे) की उठावनी 22 मई

    वुमन पॉवर

    शिवहरे सशक्त महिला मंडल ने बुजुर्ग बेसहारा माताओं की