झांसी।
झांसी में कल्चुरी समाज ने आराध्यदेव भगवान श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। समाज के सभी वर्गों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए पूर्ण आस्था और श्रद्धा के साथ भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह महासमिति के तत्वावधान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि वीरेंद्र राय ने स्वजातीय बंधुओं को माला की तरह एकसाथ रहने का संदेश दिया।
सोमवार, 16 नवंबर की सुबह निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं महिलाएं गांधी भवन पर एकत्र हुए, जहां कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने भगवान सहस्रबाहु के स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में 800 से अधिक महिलाएं पीले वस्त्र धारणकर सिर पर कलश-नारियल लेकर चल रही थीं। बग्घी पर सवार भगवान सहस्रबाहु के स्वरूप सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा जहां-जहां से गुजरी, लोगों में भगवान सहस्रबाहु के स्वरूपों संग सेल्फी लेने की होड़ लग गई।
शोभायात्रा गांधीभवन से शुरू होकर पुरानी तहसील, जीवनशाह चौराहा, एंबियेंस होटल, इलाइट चौराहा होकर श्री लक्ष्मी गार्डन पहुंची जहां पहले से मौजूद समाजजनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। महासभा की महिला संरक्षक श्रीमती सुमन राय, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा राय ने कलश लेकर पहुंची महिलाओं का चुनरी ओढाकर स्वागत किया। वहीं पुरुष समाजबंधुओं को माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने भगवान सहस्रबाहु की पूजा अर्चना की, जिसके बाद कार्यक्रम एक सभा के रूप में तब्दील हो गया जिसमें वीरेंद्र राय के साथ ही प्रमोद शिवहरे, बब्बू राय, रामेश्वर राय एडवोकेट और नितेंद्र राय फौजी ने अपने विचार रखे।
शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि बाबूलाल राय (निवाड़ी), दयाराम राय नेताजी, वरिष्ठ संरक्षक रामस्वरूप राय ‘कक्का’, श्रीराम राय, रामबाबू राय, राय महासभा के अध्यक्ष राजकुमार राय, महासचिव रामेश्वर राय, कोषाध्यक्ष मनी राय, कलचुरी महासभा के अध्यक्ष भारतभूषण राय, ओमहरे समाज के अध्यक्ष जगमोहन ओमहरे, जायसवाल शिवहरे समाज के अध्यक्ष केशव सिंह शिवहरे, राय महासभा युवा अध्यक्ष करन राय, राजेंद्र राय, डा. आरएन राय (मऊ), जुगल किशोर शिवहरे, भरत राय, नरेश शिवहरे, आनंद जायसवाल, राहुल शिवहरे, चंद्रप्रकाश राय (बबीना), चंद्रमोहन राय, बहादुर राय, मदनचंद्र राय (रानीपुर), पूर्व पार्षद मुकेश राय, कमलेश राय, कुलदीप राय, बृजेंद्र राय एडवोकेट, जितेंद्र राय, आशाराम राय, पीताराम राय, जगमोहन राय, चिम्मन शिवहरे, गिरजेश राय, नरेंद्र शिवहरे, कृष्ण मुरारी राय, राधे राय, विष्णु शिवहरे, राजेंद्र राय, नीलू राय, जुगराज राय, बीडी राय, भगवान दास राय (हंसारी), राममिलन राय, मनोज राय, राजकुमार राय, हेमंत राय, अनिल राय, सर्वेश राय, रानी राय, प्रकाश राय, आनंद राय, सुनील राय, विनीत राय, प्रमोद राय, पवन शिवहरे, राजकुमार राय राजू, रविंद्र राय, सतीश राय, उमाशंकर राय, आशीष राय, आत्माराम राय, सक्षम राय, रीतेश राय, बड़ौरा प्रधान धर्मेंद्र राय, दीपचंद्र राय, महिला अध्यक्ष नीतू राय, रीना राय, ममता राय, ऋतु राय, अंशु राय, स्नेहलता राय, आरती राय, बबीता राय, वंदना राय, महक राय आदि उपस्थित रहीं। संचालन राजेश राय एलवीएम एवं निहालचंद्र राय ने किया जबकि संतोष राय (खुशी मैरिज होम), हेमन्त राय (हंसारी) एवं रामेश्वर राय एडवोकेट ने आभार व्यक्त किया।
समाचार
समाज
झांसी में सहस्रबाहु जन्मोत्सव पर एकजुटता की मिसाल बनी शोभायात्रा; जगह-जगह स्वागत; एक माला में बिंधे रहे समाज-वीरेंद्र राय
- by admin
- November 17, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4 minutes ago


















