April 23, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

तुषार गुप्ता ‘तनु’ की दावेदारी को मिला नौजवानों का साथ; ‘शिवहरे समाज नवयुवक मंडल’ का गठन; राधाकृष्ण मंदिर के लिए हलचल तेज

आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर ‘मंदिर श्री राधाकृष्ण’ के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने की तैयारी कर रहे लोहामंडी के तुषार गुप्ता ‘तनु’ को नई उम्र के नौजवानों का साथ मिला है। 20 से 30 वर्ष की आयु-वर्ग के 21 शिवहरे युवाओं ने ‘शिवहरे समाज नवयुवक मंडल’ का गठन कर तुषार गुप्ता ‘तनु’ का तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।

रविवार शाम को तुषार गुप्ता ‘तनु’ के लोहामंडी स्थित आवास पर एक बैठक हुई जिसमें दो दिन पूर्व गठित मुख्य कमेटी के कई सदस्यों के साथ राधाकृष्ण मंदिर के पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश गुप्ता और वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट भी संरक्षक के तौर पर उपस्थित रहे। विनय गुप्ता ने नवयुवकों की इस ‘स्वैच्छिक’ पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम समाज के युवा वर्ग में तुषार गुप्ता ‘तनु’ की लोकप्रियता और स्वीकार्यता को तो दर्शाता ही है, धरोहर (मंदिर) के अच्छे भविष्य का शुभ-संकेत भी देता है।

वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि ‘शिवहरे समाज नवयुवक मंडल’ के ज्यादातर सदस्य लोहामंडी के हीं हैं जिन्होंने बचपन से राधाकृष्ण मंदिर को अपने पारिवारिक पूजास्थल के रूप में देखा है, और इसीलिए अब समाज की इस गौरवशाली धरोहर के विकास व प्रबंधन में योगदान के लिए स्वेच्छा से आगे आए हैं। राधाकृष्ण मंदिर के प्रभावी प्रबंधन में इन नौजवानों की अग्रिम भूमिका होगी।

‘शिवहरे समाज नवयुवक मंडल’ के हर सदस्य ने 1100 रुपये की सालाना ‘सदस्यता राशि’ मौके पर ही जमा करा दी जो मंदिर प्रबंधन के उपयोग में लाई जाएगी। जिन नौजवानों ने मंडल की सदस्यता ली है, उनके नाम इस प्रकार हैः-
(1)अनुराग शिवहरे एडवोकेट, (2) यश गुप्ता, (3) रोशन शिवहरे (ओम), (4) कृष शिवहरे, (5) आकाश गुप्ता, (6) ऋषभ शिवहरे, (7) शिवम गुप्ता, (8) पीयूष शिवहरे, (9) अभिजीत गुप्ता, (10) सुनील शिवहरे, (11) अमित गुप्ता, (12) गगन शिवहरे, (13) अग्रिम शिवहरे, (14) सिद्धांत गुप्ता, (15) कार्तिक गुप्ता, (16) गौतम गुप्ता (प्रिंस), (17) सजल शिवहरे, (18) रजत गुप्ता, (19) आशीष गुप्ता, (20) गगन शिवहरे, (21) तुषार शिवहरे।

अंत में तुषार गुप्ता तनु ने सभी का आभार व्यक्त किया। बता दें कि पिछली बैठक में तुषार गुप्ता के नेतृत्व में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई थी, जिसमें उनके अलावा रवि शिवहरे (सिकंदरा), अनिरुद्ध गुप्ता ‘सफल’ (कैलाशपुरी), डा. अजय गुप्ता (दीक्षा अस्पताल), विकास गुप्ता शिवहरे (पी एंड पी ग्रुप), अंकित शिवहरे (सेक्टर-8), शिवम शिवहरे (पश्चिमपुरी), हर्ष शिवहरे (कपिल डेयरी), अमित गुप्ता गोल्डी (आलमगंज), मनीष गुप्ता (जीएस डेली), विकास गुप्ता विक्की (लोहामंडी), हिमांशु गुप्ता (लोहामंडी), जितेंद्र गुप्ता जीतू (गार्डेनिया, सेक्टर-16), अमित गुप्ता (आलमगंज), हनीष गुप्ता (आलमगंज), प्रकाश गुप्ता (कैलाशपुरी), अंकित गुप्ता (छीपीटोला), आशीष गुप्ता (आलमगंज), पंखुर गुप्ता (आलमगंज), राजू शिवहरे (आलमगंज) और विशाल गुप्ता (नाई की मंडी) को शामिल किया गया था। इन सभी ने सालाना सदस्यता शुल्क के तौर पर 5100 रुपये जमा कराए थे।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर में पंप कारोबारी श्री भीकमचंद शिवहरे का

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में