April 22, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

पुण्य-स्मरणः स्व. श्री जौहरीलालजी शिवहरे की पुण्यतिथि पर भजन संध्या; परिवारीजनों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आगरा।
आगरा में सामाजिक सेवा और राजनीति में कभी खास मुकाम हासिल करने वाले स्व. श्री जौहरीलाल शिवहरे की पुण्यतिथि 13 दिसंबर को हर साल की भांति बार भी सिकंदरा गांव स्थित बगीची में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवारीजनों के अलावा सिकंदरा गांववासियों समेत कई लोगों ने अपने मार्गदर्शक रहे स्व. श्री जौहरीलालजी शिवहरे को श्रद्धासुमन अर्पित कर प्रभु को समर्पित भजनों में श्रवण किया।
जौहरीलाल जी कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता थे। वह करीब 28 वर्षों तक सिकंदरा न्याय पंचायत के अध्यक्ष रहे। सालों साल उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थाओं में शामिल रहे और फिर जिला सहकारी संस्था के लंबे समय तक अध्यक्ष भी रहे। श्री जौहरीलालजी शिवहरे सदरभट्टी चौराहा स्थित दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष भी रहे। फिर लोहामंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर समिति की भी अध्यक्षता लंबे समय तक की। यह समाज के प्रति जौहरीलाल जी का समर्पण भाव ही था कि हर सामाजिक कार्यक्रम में हर हाल में शिरकत करते थे। जौहरीलाल जी मूलतः धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। रामायण और भागवद्गीता उन्हें कंठस्थ थी। परिवारीजनों ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
श्रद्धावनत परिवारः-
मुन्नीदेवी ‘पत्नी स्व. श्री गिरीशचंद्र शिवहरे’, कमलादेवी ‘पत्नी स्व. श्री श्याम शिवहरे’ (पुत्रवधु)
भूपेंद्र शिवहरे (पुत्र), केके शिवहरे-सुनीता शिवहरे (पुत्र-पुत्रवधु)
सविता पत्नी स्व. श्री संजीव शिवहरे, (पौत्रवधु), सुमित शिवहरे-नीती, बंटी शिवहरे-शिखा, नवीन शिवहरे-सुषमा, तनुज शिवहरे-दीया, राहुल शिवहरे-उर्वशी, अंशुल शिवहरे-खुश्बू, हिमांशु शिवहरे-दीक्षा (पौत्र-पौत्रवधु), निशांत शिवहरे (पौत्र)
सतीश शिवहरे, महेश शिवहरे, सुवेंद्र शिवहरे, अनिल शिवहरे, विपिन शिवहरे, संजय शिवहरे, धर्मेश शिवहरे, राजू शिवहरे, सुबोध शिवहरे, मनोज शिवहरे, रवि शिवहरे (भतीजे)
एवं समस्त शिवहरे परिवार सिंकंदरा।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर में पंप कारोबारी श्री भीकमचंद शिवहरे का

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में