April 21, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

फिरोजाबाद में जल्द बनने लगेंगे शिवहरे समाज के ओबीसी सर्टिफिकेट; विधायक विजय शिवहरे को जिलाधिकारी का आश्वासन; डीएम से मिलने पहुंचे ‘शिवहरे’

फिरोजाबाद।
प्रशासनिक हठधर्मिता के चलते लंबे समय से अपने बच्चों के ओबीसी सर्टिफिकेट नहीं बनवा पाने की लाचारी से स्थानीय शिवहरे समाज को बहुत जल्द निजात मिलने वाली है। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गुरुवार को विधायक विजय शिवहरे को यह भरोसा दिलाया है कि वह जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकालेंगे। विधायक श्री विजय शिवहरे गुरुवार को स्थानीय शिवहरे समाज के एक शिष्टमंडल के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे।
श्री विजय शिवहरे ने जिलाधिकारी को विस्तार से बताया कि विगत करीब पांच वर्षों से जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा हठधर्मितापूर्ण रवैया अपनाकर शिवहरे समाज को उसके वाजिब हक से वंचित किया जा रहा है, जिससे बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी ने आश्चर्य व्यक्त किया कि वह दो वर्षों से फिरोजाबाद में हैं लेकिन उन्हें आज तक इसकी जानकारी नहीं दी गई। इस दौरान शिवहरे समाज की ओर से एक ज्ञापन विधायकजी के पत्र के साथ संलग्न कर जिलाधिकारी को सौंपा दिया। जिलाधिकारी ने पूरे मामले को बहुत गंभीरता से लेते हुए श्री विजय शिवहरे और उनके साथ पहुंचे शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि वह स्वयं इस मामले को देखेंगे और जल्द से जल्द इसका समाधान करेंगे।
श्री विजय शिवहरे के साथ उनके स्थानीय प्रतिनिधि एवं भाजपा के महानगर मंत्री सौरभ गुप्ता और भाजपा के जिला मंत्री विपिन शिवहरे (सिरसागंज), शिवहरे समाज एकता समिति के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट, रामजीलाल गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता और नवीन शिवहरे (जसराना) मौजूद रहे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर और जिला अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह भी विजय शिवहरे के साथ थे।
बता दें कि बीते दिनों आगरा रोड स्थित मोती इम्पीरियल रिसोर्ट में भाजपा के नवनियुक्त जिला मंत्री विपिन शिवहरे औऱ महानगर मंत्री सौरभ गुप्ता के अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था, जहां मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विधायक श्री विजय शिवहरे के सामने शिवहरे समाजबंधुओं ने ओबीसी सर्टिफिकेट का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया था। तब श्री विजय शिवहर ने इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की जिम्मेदारी दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी थीं। दोनों पदाधिकारियों ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए अपने-अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिए। विपिन शिवहरे ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दस्तक दी, तो सौरभ गुप्ता ने प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए और कई अधिकारियों से इस पर बात की। गुरुवार को विजय शिवहरे फिरोजाबाद के संक्षिप्त दौरे पर पहुंचे तो सौरभ गुप्ता ने इस बारे में जानकारी उन्हें दी। इस पर श्री विजय शिवहरे ने इस बारे में तत्काल जिलाधिकारी से मिलने का निर्णय किया।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर में पंप कारोबारी श्री भीकमचंद शिवहरे का

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में