April 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

भाजपा के नवनियुक्त महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे का 18 मार्च को स्वागत करेगा आगरा का शिवहरे समाज; शाम 4 बजे दाऊजी मंदिर में आप आमंत्रित हैं

आगरा।
आगरा के शिवहरे समाज ने ऊर्जावान स्वजातीय युवा नेता नीतेश शिवहरे को भाजपा का महानगर महानंत्री नियुक्त किए जाने पर जोशीली प्रतिक्रिया दी है। विभिन्न सोशल मीडिया मंचों और सामाजिक ग्रुपों में बीती रात से नीतेश शिवहरे के लिए समाजबंधुओं के शुभकामना संदेशों का सिलसिला शुरू हुआ जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शिवहरे समाज एकता परिषद ने नीतेश शिवहरे का जोरदार स्वागत करने की घोषणा की है।

परिषद के संयोजक-संस्थापक अमित शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया कि परिषद के बैनर तले बुधवार 18 मार्च को दाऊजी मंदिर सभागार में नीतेश शिवहरे का स्वागत समारोह रखा गया है, जिसमें विधायक श्री विजय शिवहरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शिवहरे समाज की दोनों धरोहर दाऊजी मंदिर और राधाकृष्ण मंदिर की प्रबंध समितियों के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अन्य संगठनों एवं समाजसेवियों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने स्थानीय समाजबंधुओं से आग्रह करते हुए कहा कि कि वे शिवहरेवाणी पर प्रकाशित हो रहे इस समाचार को ही व्यक्तिगत आमंत्रण मानते हुए अपनी उपस्थिति से आयोजकों को अनुग्रहीत करने करें।

परिषद के अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता ने 18 मार्च को सायं 4 बजे से होने वाले इस स्वागत समारोह में शिवहरे समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर आगरा के राजनीतिक पटल पर शिवहरे समाज की राजनीतिक चेतना की शानदार छाप छोड़ेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि देर शाम स्वल्पाहार के साथ समारोह का समापन होगा। इस दौरान परिषद में शामिल नए सदस्यों का स्वागत भी किया जाएगा।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर में पंप कारोबारी श्री भीकमचंद शिवहरे का

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में