भिंड।
मध्य प्रदेश के भिंड में कलचुरी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान सहस्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। ‘शिवहरे समाज जिला भिंड’ के तत्वावधान में ‘श्रद्धा और भक्ति’ से परिपूर्ण जन्मोत्सव में मातृशक्ति की उत्साहजनक भागीदारी रही। इस मौके पर श्रीमती रेखा राजकुमार शिवहरे को महिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
भिंड के संस्कृति मैरिज गार्डन में समारोह का शुभारंभ भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने समाज की एकता और सामाजिक उत्थान के मुद्दों पर विमर्श किया। संगठन को मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
इसके बाद महिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया संचालित की गई। उपस्थित महिलाओं ने सर्वसम्मति से श्रीमती रेखा शिवहरे को अध्यक्ष चुना, जो ‘शिवहरे समाज जिला भिंड’ के महामंत्री राजकुमार शिवहरे की धर्मपत्नी हैं। श्रीमती रेखा शिवहरे के नाम की घोषणा होते ही परिसर में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज गई। अध्यक्ष वीरेंद्र शिवहरे ने श्रीमती रेखा शिवहरे को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। महिलाओं ने नई अध्यक्ष का फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
अध्यक्ष वीरेंद्र शिवहरे ने अपने संबोधन में कहा कि महिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती रेखा शिवहरे को चुना जाना समाज की मातृशक्तियों को नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण निर्णय साबित होगा। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति एवं संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है औऱ हमें उम्मीद है कि श्रीमती रेखा शिवहरे मातृशक्तियों को समाज हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगी जिससे समाज के संगठन को मजबूती मिलेगी। श्रीमती रेखा शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा समाज को दिया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में भगवान सहस्रबाहु की भजन संध्या का आयोजन किया जिसमें भजनों और भक्ति-गीतों की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी ग्रहण की। अध्यक्ष वीरेंद्र शिवहरे ने कार्यक्रम की सफलता के लिए संरक्षक मंडल, वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समस्त महिला शक्ति का हृदय से आभार व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थितः-
संरक्षक मंडल : नारायण शिवहरे, आनंद शिवहरे, सतेंद्र गुप्ता, मुन्नालाल फौजी, पप्पू जूस वाले, रामस्वरूप जी सहित अनेक वरिष्ठ समाजबंधु उपस्थित रहे।
मातृ-शक्तिः रानी शिवहरे, रेनू शिवहरे, अनीता शिवहरे, नीलम शिवहरे, नीतू शिवहरे, नेहा शिवहरे सहित अनेक महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यकारिणी, पदाधिकारी एवं समाजबंधु
कार्यक्रम में महामंत्री राजकुमार शिवहरे, राजकुमार गुप्ता, रामकिशोर शिवहरे, कमलेश शिवहरे, अशोक शिवहरे, राकेश शिवहरे, जितेंद्र शिवहरे, नवीन शिवहरे, मनोज शिवहरे, विजय शिवहरे, मनीष शिवहरे, सचिन शिवहरे, मुकेश शिवहरे, विकास शिवहरे, राम शिवहरे, पवन शिवहरे, देवेंद्र शिवहरे, अवनीश शिवहरे, पंकज कुमार शिवहरे, गणेश शिवहरे, बालकराम शिवहरे, भूरे शिवहरे, दिनेश शिवहरे, बबलू शिवहरे, दिलीप शिवहरे, शिवप्रताप शिवहरे, हरिओम शिवहरे, संतोष शिवहरे, राजेश शिवहरे, संजीव शिवहरे, महेंद्र शिवहरे, शिवेंद्र शिवहरे, सतवीर शिवहरे, हरी शिवहरे, धर्मेंद्र शिवहरे, रवि शिवहरे, निकेश शिवहरे एवं नितिन शिवहरे सहित अनेक समाजबंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
वुमन पॉवर
समाचार
भिंड में धूमधाम से हुआ सहस्रबाहु जन्मोत्सव; श्रीमती रेखा राजकुमार शिवहरे बनीं शिवहरे समाज की महिला जिला अध्यक्ष
- by admin
- November 18, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 31 minutes ago















