April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

भोपाल: पिता की स्मृति में बुजुर्गों को तीर्थ करा रहे विपिन चौकसे; मकर संक्रांति पर 11वीं यात्रा में 2000 बुजुर्गों ने नर्मदा में लगाई डुबकी

भोपाल।
समाज के उत्थान के लिए अच्छे संस्कार जरूरी हैं। अच्छे संस्कारों की असल परख, बुजुर्गों के प्रति उस समाज के युवाओं के प्रेम-व्यवहार और आदर-सम्मान से होती है। भोपाल का कलचुरी समाज फख्र कर सकता है कि उसके पास विपिन चौकसे जैसे व्यक्ति हैं जो पिछले 10 सालों से सर्वसमाज के बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करा रहे हैं और अब तक करीब 150000 से अधिक बुजुर्गों को तीर्थ करा चुके हैं।

विपिन चौकसे सर्वधर्म तीर्थ दर्शन यात्रा समिति के बैनर तले हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर निर्धन बस्तियों के वरिष्ठ जनों को नर्मदा दर्शन एवं स्नान यात्रा पर ले जाते हैं। इनमें अधिसंख्य बुजुर्ग एवं महिलाएं होती हैं। बीती 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर 11वीं ‘सर्वधर्म तीर्थ दर्शन यात्रा’ यात्रा में 2000 से अधिक वरिष्ठ जनों को 30 बसों और 30-40 कारों से हौशंगाबाद में नर्मदा नदी के बाद्राभान तट स्थित बाईराम आश्रम ले गए जहां पवित्र स्नान कर नर्मदा मां पर 101 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई और महाआरती कर भव्य भंडारा किया। युवाओं ने बुजुर्गों को भोजन कराकर तिलक लगाया और उन्हें कंबल भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।

इससे पूर्व तीर्थ यात्रा पर जाने वाले सभी लोग सुबह 8 बजे भोपाल के आनंदनगर पहुंचे जहां चुनरी यात्रा निकाली गई जिसमें भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, एनएसयूपी प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, एलएनसीटी के डायरेक्टर अनुपम चौकसे, कलचुरी सेना के प्रदेश अध्क्ष कौशल राय, संजय चौकसे समेत कलचुरी समाज के कई प्रतिष्ठित समाजसेवियों ने भाग लिया।
बता दें कि आनंदनगर निवासी विपिन चौकसे ने 10 वर्ष पूर्व अपने पिता पूर्व पार्षद स्व. श्री बालमुकुंद चौकसे की स्मृति में सर्वधर्म तीर्थ दर्शन यात्रा समिति बनाई थी। यह समिति प्रतिवर्ष संक्रांति के अवसर पर बुजुर्गों को नर्मदा स्नान के लिए ले जाती है। इसमें सभी वर्गं के लोग शामिल रहते हैं। सभी बुजुर्ग यात्रियों का बीमा भी कराया जाता है। विपिन बताते हैं कि पहले 270, दूसरे वर्ष 450 नागरिक गए। तीसरे वर्ष 800, चौथे वर्ष 1500 और पांचवे वर्ष यह संख्या 2000 तक पहुंच गई। तब से यह काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने एलएनसीटी के चेयरमैन श्री जयनारायण चौकसे का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनका आशीर्वाद इस यात्रा को प्राप्त होता रहा है।

श्री विपिन चौकसे कलचुरी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। खास बात यह है कि कलचुरी सेना भी कलचुरी सेना भी बुजुर्गों को तीर्थ यात्राएं कराती रही है। कलचुरी सेना सैकड़ों बुजुर्गों महेश्वर और ओंकारेश्वर यात्रा की यात्रा करा चुकी है। वरिष्ठ नागरिक मंच के अंतर्गत कल्पना राय और डीपी गुप्ता भी बुजुर्गों को नलखेड़ा सहित अन्य तीर्थों की निःशुल्क यात्राएं करा चुके हैं।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में

    समाचार

    टूंडलाः श्री हरिओम शिवहरे की उठावनी 17 अप्रैल को

    समाचार

    छठवां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री शैलेंद्र शिवहरे ‘शैलू’

    समाचार, धरोहर, समाज

    दाऊजी मंदिर समिति ने निर्माण को माना ‘अवैध और