April 23, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

मां की स्मृति में पांचवा कैंप; ग्वालियर में प्रथम राय महिला मंडल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर; सिम्स की टीम ने 160 मरीजों का किया परीक्षण

ग्वालियर।
ग्वालियर में प्रथम राय महिला मंडल के बैनर तले शुक्रवार (2 जनवरी) को मेडिकल कैंप लगाया गया जिसमें प्रतिष्ठित चिकित्सकों और स्टाफ की टीम द्वारा 160 मरीजों की सेहत की निःशुल्क जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया और उपलब्ध दवाएं भी निःशुल्क प्रदान की गईं।

राय कालोनी स्थित बजरंग गार्डन में इस ‘निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर’ का आयोजन प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कारोबारी एवं समाजसेवी श्री भजनलाल राय ने अपनी पूज्य माताजी स्व. श्रीमती राम कुंवर राय की स्मृति में कराया। 11 बजे से शुरू हुए शिविर में कुल 160 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिन्हें सिम्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित चिकित्सकों डा. ओपी गुप्ता (सर्जन), डा. जयदीप शर्मा (न्यूरो-फिजीशियन), डा. अर्जित गुप्ता (हार्ट एंड डायबिटीज), डा. राजेश सिंह (हड्डी व जोड़) एवं डा. बबीता सिंह (स्त्री एव प्रसूति रोग) का परामर्श लाभ प्राप्त हुआ।

नेत्र रोग एवं दंत रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों को बाहर से बुलाया गया था। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं समस्याएं सुनीं और डायबिटीज, बीपी, इको, ईएनटी, बोन टेस्ट आदि की सामान्य जांचें कराकर उन्हें दवाएं तज्वीज कीं। ज्यादातर मरीज हड्डी, पेट, रक्तचाप, डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। शिविर में चिकित्सकों के परामर्श पर मरीजों को एंटी-बायोटिक, सामान्य दवाएं, आंख के ड्रॉप्स व दवाएं और मल्टी-विटामिन दवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। शिविर में सभी मरीजों व उनके परिवारीजनों के लिए स्वल्पाहार एवं गरमा-गरम चाय की व्यवस्था की गई थी।

शिविर का शुभारंभ भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की पूजा अर्चना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉक्टर शोभा सिकरवार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पार्षद अंजना शिवहरे, पार्षद रेखा राय, सुनीता शिवहरे, छाया राय एवं चिकित्सकों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रीमती रेखा भजनलाल राय ने इस पूरे साल सेहमतंद रहने की शुभकामना देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

शिविर में कलचुरी महासंघ ग्वालियर के संस्थापक सतीश जायसवाल, अध्यक्ष भजनलाल राय, कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, देशराज महाजन, संजय शिवहरे, अंतूराम शिवहरे, उपाध्यक्ष योगेश शिवहरे, महेश जैसवाल, दीनदयाल राय भी उपस्थित रहे। प्रथम राय महिला मंडल की रविता राय, रेखा राय, बबीता शिवहरे, अंजना राय, रश्मि राय, प्रीति शिवहरे, संगीता राय, प्रिया राय, रेनू शिवहरे, भावना जयसवाल, अंकिता राय, राजकुमारी शिवहरे, रानी जयसवाल, आकांक्षा आदि ने शिविर की व्यवस्थाओं में भागीदारी की।
भजनलाल राय कराते हैं मां की स्मृति में आयोजन
बता दें कि रियल एस्टेट कारोबारी एवं समाजसेवी श्री भजनलाल राय हर वर्ष 2 जनवरी को अपनी स्वर्गवासी माताजी श्रीमती रामकुंवर राय (पत्नी स्व. श्री नारायण सिंह जी राय) की पुण्य-स्मृति में ‘निःशुल्कर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर’ लगाते आ रहे हैं। शिविर के आयोजन में श्री भजनलाल राय की धर्मपत्नी एवं प्रथम राय महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा राय समेत पूरे परिवार की सक्रिय भूमिका रहती है। श्री भजनलाल राय एवं श्रीमती रेखा राय के पुत्र श्री नकुल राय रियल एस्टेट कारोबार के साथ ही ओरछा में अपने प्रतिष्ठान ‘श्रीराम गेस्ट हाउस’ का प्रबंधन भी देखते हैं। पुत्रवधु श्रीमती अंकिता राय योगा इंस्ट्रक्टर हैं। छोटा बेटा सहदेव राय सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जबकि बेटी कु. उर्वशी राय स्कॉटलैंड में पढ़ाई करने के बाद वहीं जॉब कर रही है।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर में पंप कारोबारी श्री भीकमचंद शिवहरे का

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में