April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
Uncategorized समाचार समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली के दुर्गा पंडाल में आज दोपहर से विशाल भंडारा; बच्चों ने नौ देवियों की नृत्य प्रस्तुति से देर रात तक जमाया रंग

आगरा।
लोहामंडी की शिवहरे गली में स्थापित दुर्गा पंडाल में मंगलवार (30 सितंबर) की रात बच्चों के नाम रही। रात को आरती के बाद बच्चों ने नौ देवियों की प्रभावशाली नृत्य-नाटिका प्रस्तुत दी। इस दौरान संगीत, नृत्य और आस्था की पवित्र त्रिवेणी प्रवाहित हुई जिसमें शिवहरे स्वजन देर रात तक गोते लगाते रहे।
बुधवार (1 अक्टूबर) नवमी के दिन दोपहर एक बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। शिवहरे युवा कमेटी लोहामंडी ने समाजबंधुओं से माता की प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है। राधाकृष्ण मंदिर के बेसमेंट में होने वाला यह भंडारा शाम को छह बजे तक जारी रहेगा।
रात को आरती के बाद देवी मां का दरबार रोज की तरह क सांस्कृतिक मंच में तब्दील हो गया। छोटे-छोटे बच्चों ने देवी मां के नौ स्वरूप धारण किए, और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं का मंचन नृत्य नाटिका के साथ किया। रसिका शिवहरे ने मां शैलपुत्री, सताक्षी ने मां ब्रह्मचारिणी, शुद्धी ने मां चंद्रघंटा, रिद्धि ने मां कुष्मांडा, पीहू ने मां स्कंदमाता, एजेल ने मां कात्यायनी, मिष्ठी ने मां सिद्धिदात्री, गौरी ने मां महागौरी और समृद्धि ने मां कालरात्रि का स्वरूप धारण किया। अथर्व गुप्ता ने राक्षस की भूमिका की। नृत्य की कोरियोग्राफी आशी गुप्ता और अग्रिम गुप्ता ने की। सुश्री पलक शिवहरे औऱ सुश्री मानसी शिवहरे ने सभी स्वरूपों को तैयार किया। इसके अलावा भी धर्म-संस्कृति से जुड़ी कई नृत्य प्रस्तुतियां हुईं जिसमें एलेक्स, गौरी, आरू, वेदांत, माधव, शिवा, रुद्र, लाडो, श्रान्या, नव्या, सारांश, सताक्षी, रसिका, शुद्धी, समृद्धि, अपूर्व और एंजेल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व संध्या आरती में सांसद एसपी सिंह बघेल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। शिवहरे युवा कमेटी लोहामंडी ने सांसद का स्वागत किया। इस दौरान पार्षद शरद चौहान पर उपस्थित रहे।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में

    समाचार

    टूंडलाः श्री हरिओम शिवहरे की उठावनी 17 अप्रैल को

    समाचार

    छठवां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री शैलेंद्र शिवहरे ‘शैलू’