आगरा।
जातियों के भेद मिटाकर हिंदू समाज को एकजुट करने के लक्ष्य को समर्पित संगठन ‘विश्व हिंदू महासघ’ के 46वें स्थापना दिवस पर रविवार (12 अप्रैल) को आगरा में एत ‘भव्य वाहन रैली’ निकाली जाएगी। महासंघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री किशन गुप्ता (शिवहरे) के संयोजन में निकाली जा रही इस भव्य रैली में प्रदेशभर से लोग आ रहे हैं।
कोठी मीना बाजार से एससी वाले हनुमान मंदिर तक
श्री किशन गुप्ता ने बताया कि रैली को वंदे मातरम शोभायात्रा नाम दिया गया है, जिसमें महासंघ के प्रदेश महामंत्री श्री दिग्विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि रैली रविवार सुबह 10 बजे कोठी मीना बाजार से प्रस्थान करेगी जिसमें 200-250 वाहनों के शामिल होने की संभावना है। शोभायात्रा मारुति एस्टेट चौराहा, बोदला चौराहा, सेक्टर 4, करकुंज चौराहा. कारगिल चौराहा होते हुए बोदला-सिकंदरा मार्ग स्थित ‘एसी वाले हनुमान मंदिर’ पर संपन्न होगी।
स्वागत करेंगे शिवहरे समाजबंधु
रास्ते में कई जगह रैली का भव्य स्वागत किया जाएगा। मारुति एस्टेट चौराहा पर श्री सुनील शिवहरे (चांदनी बार) की ओर से रैली का स्वागत किया जाएगा, वहीं करकुंज चौराहा से पहले ब्रजभोग मिष्ठान्न भंडार पर राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अऱविंद गुप्ता एवं महासचिव श्री मुकुंद शिवहरे द्वारा रैली का भव्य स्वागत किया जाएगा।
कौन हैं किशन गुप्ता
श्री किशन गुप्ता आगरा में शिवहरे समाज का एक जाना पहचाना नाम है। पेशे से वित्तीय सलाहकार श्री किशन गुप्ता (पुत्र स्व. श्री गोपालबाबू गुप्ता संजय प्लेस में अपने प्रतिष्ठान से अपनी दो कंपनियों ‘मैक्स एसोसिएट्स’ और ‘किशन गुप्ता एंड एसोसिएट्स’ का संचालन करते हैं। सिकंदरा में पश्चिमपुरी निवासी श्री किशन गुप्ता ‘भारत विकास परिषद’ और शिवहरे युवाओं के सामाजिक संगठन ‘श्री राधे सेवा समिति’ से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। वह तीन वर्षों से विश्व हिंदू महासंघ से जुड़े हैं। पहले महासंघ के महामंत्री बने, फिर महानगर अध्यक्ष रहे थे। करीब महीनेभर पूर्व उन्हें जिले की कमान सौंपी गई है।
विश्व हिंदू महासंघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष किशन गुप्ता (शिवहरे) के नेतृत्व में आगरा में 12 अप्रैल को भव्य वाहन रैली
