April 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

शिवहरे गली में डांडिया पर देर रात तक थिरकीं महिलाएं; देवी पंडाल में आज होगी महाआरती; डांस प्रस्तुतियां देंगे बच्चे

आगरा।
लोहामंडी की शिवहरे गली में शिवहरे युवा कमेटी द्वारा स्थापित देवी पंडाल में बीती रात महिलाओं ने ‘डांडिया’ डांस से रौनक बिखर दी। महिलाएं डांस स्टेप के साथ हाथों में छड़ों को इस कुशलता से घुमा रही थीं, जैसे महिषासुर से युद्ध में देवी दुर्गा तलवार चला रही हों। आज 29 सितंबर को देवी पंडाल में शाम 8 बजे माता की महाआरती का आयोजन किया गया है, जिसके बाद स्वजातीय बच्चे नृत्य प्रस्तुतियां देंगे।

शिवहरे युवा कमेटी की ओर से यह जानकारी देते हुए समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर देवी मां की महाआरती में भाग लेने का आग्रह किया है। इससे पूर्व रविवार, 28 सितंबर की रात 8 बजे मैय्या की आरती के बाद महिलाओं ने देवी दुर्गा के सम्मान में समर्पित डांडिया नृत्य किया। डांडिया नृत्य दरअसल देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच लड़ाई की मंचन होता है, और इस नृत्य की महिलाओं के हाथ में जो छड़ें होती हैं, देवी दुर्गा की तलवार का प्रतिनिधित्व करती हैं। डांडिया को लेकर महिलाओं में इस कदर क्रेज दिखाई दिया कि देर रात तक देवी के गीतों की लय-ताल पर उनके पांव थिरकते रहे।

डांडिया डांस में पूनम गुप्ता, नेहा शिवहरे, ताशु शिवहरे, पायल गुप्ता, रजनी शिवहरे, रितु शिवहरे, रेखा शिवहरे, रिंकी शिवहरे, निधि गुप्ता, नैना गुप्ता, शैली गुप्ता, जारा, अलीना, एंजेल गुप्ता, प्रिंसी गुप्ता, निशा गुप्ता, सताक्षी गुप्ता, नंदिनी शिवहरे, मड्डी शिवहरे समेत कई महिलाएं औऱ युवतियों ने भाग लिया। संचालन दीपा गुप्ता ने किया।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर में पंप कारोबारी श्री भीकमचंद शिवहरे का

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में