आगरा।
शिवहरे सशक्त महिला मंडल का 15 दिनी ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ 5 जून को धूमधाम से हुआ। पहले दिन 15 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराए। अध्यक्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता ने सभी बच्चों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि आने वाले दो-तीन दिनों में समाज के और अधिक बच्चे शिविर में रजिस्ट्रेशन कराएंगे।


शिविर प्रभारी श्रीमती भावना शिवहरे ने बताया कि शिविर का शुभारंभ मंडल की सभी महिलाओं ने भगवान राधाकृष्ण के सक्षम दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भगवान की आराधना के बाद सभी बच्चों को लड़्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। पहले दिन परिचय-सत्र हुआ जिसमें मंडल की महिलाओं ने शिविर में आए बच्चों से उनकी अभिरुचि और मकसद की जानकारी ली। ज्यादातर बच्चों ने मेहंदी, डांस, स्केचिंग, नॉन-फायर डिशेज सीखने में अपनी रुचि दिखाई।


अध्यक्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता ने शिवहरेवाणी से कहा कि शिवहरे सशक्त महिला मंडल का ग्रीष्मकालीन शिविर दरअसल स्वजातीय बच्चों व युवतियों को अवसर है जहां वे सुरक्षित माहौल में एक कौशल सीखकर आत्मविश्वास अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराकर समर कैंप का लाभ लेने का आह्वान किया है।


शिविर के उदघाटन सत्र में शैलजा गुप्ता, कंचन गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, दीपाली गुप्ता, चंचल गुप्ता, अलका गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, सपना गुप्ता, मीनाक्षी शिवहरे, पूनम गुप्ता, प्रिया गुप्ता, रिंकी गुप्ता, सपना गुप्ता रितु गुप्ता, रजनी गुप्ता आदि उपस्थित रही।























Leave feedback about this