April 21, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

शिवहरे महिला मंडल ने श्रद्धाभाव से कराया तुलसी विवाह; बच्चों को बांटे गिफ्ट; 25 दिसंबर को मनाया तुलसी पूजन दिवस

आगरा।
‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ ने 25 दिसंबर को ‘तुलसी पूजन दिवस’ के रूप में सेलिब्रेट किया। इस दौरान महिलाओं ने विष्णुप्रिया तुलसी का विवाह शालिग्राम के साथ श्रद्धाभाव से संपन्न कराया।

मंडल की महिलाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 25 दिसंबर की दोपहर खंदारी रोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में एकत्र हुईं जहां सभी ने तुलसी मां का पूजन कर उनका श्रृंगार किया और चुनरी पहनाई। मंदिर के पंडितजी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महिलाओं से तुलसी विवाह के सभी अनुष्ठान कराए। इस दौरान पंडितजी ने तुलसी की कथा सुनाई और तुलसी के महत्व व महिमा का विस्तार से वर्णन किया। आस्था औऱ श्रद्धा के इस पावन वातावरण में महिलाओं ने भजन-कीर्तन और नृत्य कर आनंद के रंग बिखेर दिए। इस पश्चात भगवान को भोग-प्रसाद अर्पित किया।

तुलसी विवाह के बाद महिलाओं ने वहां आ जुटे गरीब बच्चों को ‘हैप्पी क्रिसमस’ कहते खाने-पीने का चीजें भेंट की। मंडल की अध्यक्ष कविता रवि गुप्ता ने मंडल की सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शैलेजा गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, भावना गुप्ता, दिपाली शिवहरे, सुनीता गुप्ता, शैली गुप्ता, रजनी गुप्ता, रेखा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, वंदना गुप्ता, उपासना गुप्ता और सुखलाल जूनियर हाई स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति शिवहरे उपस्थित रहीं।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर में पंप कारोबारी श्री भीकमचंद शिवहरे का

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में