April 22, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज समाचार

हनुमान की शाम ‘राम’ के नाम; रामभाई की संगीतमयी सुंदरकांड प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध; राधाकृष्ण मंदिर में हनुमान जन्म महोत्सव

आगरा
आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर ‘राधाकृष्ण मंदिर’ में गुरुवार को ‘हनुमान जन्मोत्सव’ पर श्री कुलभूषण गुप्ता ‘रामभाई’ ने सुंदरकांड के अदभुत संगीतमयी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। हनुमानजी के पराक्रम, बुद्धि और भक्ति का वर्णन करती सुंदरकांड की एक-एक पंक्ति रामभाई के कंठ की ऊर्जा पाकर सीधे श्रोताओं के अंत:करण में उतर रही थी।

खास बात यह है कि रामभाई के साथ पहली बार जुगलबंदी कर रहे थे उनके नौजवान पुत्र यश गुप्ता, जो खुद भी एक होनहार सिंगर हैं और उन्होंने हाल ही में ‘संकीर्तन क्लब’ नाम से आगरा में पहला ‘भजन क्लबिंग ग्रुप’ बनाया है। यश ने कुछ एकल भजन भी प्रस्तुत किए, उनकी सुरीले अंदाज ने श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। रामभाई ने इस बार श्रोताओं को कुछ बिल्कुल नए भजन भी सुनाए, और फिर उनकी धुनों की तर्ज पर चौपाइयों और दोहों के वाचन-गायन ने ऐसा माहौल तैयार किया, कि चार घंटे कब बीत गए, किसी को पता ही नहीं चला।

रामभाई और यश गुप्ता समेत अन्य वाद्य कलाकारों की जुगलबंदी में सुंदरकांड के एक-एक छंद ने अपने संपूर्ण अर्थों और भावों के साथ सुर-लय-ताल में समाहित होकर ऐसी आध्यात्मिक ऊर्जा का निर्माण किया, कि जिसकी ऊष्मा ने श्रोताओं के अंतःकरण तक पहुंचकर जीवन के प्रति आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति जागृत सुंदरकांड के उद्देश्य को सफल कर दिया। हर चेहरे पर ऐसी निष्काम मुस्कराहट थी, मानो उन्हें रामभक्त हनुमान की कृपा प्राप्त हो गई हो। शानदार प्रस्तुति के लिए लोगों ने रामभाई’ को हृदय से बधाइयां दीं। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के उपरांत बाहर से आए कलाकार ने हनुमान का स्वरूप बनकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। देर शाम करीब साढ़े छह बजे आरती के बाद सभी ने स्वादिष्ट भोजन-प्रसादी प्राप्त की। कार्यक्रम की अंतिम वेला में विधायक श्री विजय शिवहरे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

हनुमान जयंती पर मंदिर के सभी दरबारों को विशेष सजावट की गई थी। हनुमानजी फूलबंगले में विराजमान थे। राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने रामदरबार के समक्ष हनुमानजी की पूजा-अर्चना के साथ सुंदरकांड का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शिवहरे अस्सो, महासचिव मुकुंद शिवहरे, उपाध्यक्ष रिषीरंजन शिवहरे, वरिष्ठ सदस्य संजय शिवहरे, जगदीश गुप्ता, रवि गुप्ता (पीआर प्रोडक्ट), धीरज शिवहरे (त्रिमूर्ति ग्राफिक्स) का योगदान रहा। आगंतुको का स्वागत अध्यक्ष अऱविंद गुप्ता और महासचिव मुकुंद शिवहरे ने किया।

कार्यक्रम में बिजनेश शिवहरे (अध्यक्ष, दाऊजी मंदिर), राजेंद्र गुप्ता मास्टरजी, धर्मेश शिवहरे (स्टॉकएड एकेडमी), हरिओम शिवहरे, ब्रजमोहन शिवहरे, धर्मेंद्र राज शिवहरे, आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), संतोष गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, ब्रजमोहन शिवहरे, सुनील शिवहरे, हरीश शिवहरे, मनोज शिवहरे, डा. गौरव गुप्ता (अध्यक्ष, शिवहरे समाज एकता परिषद), हिमांशु शिवहरे, विशेष गुप्ता, विकास गुप्ता शिवहरे, तुषार गुप्ता तनु (अध्यक्ष, शिवहरे युवा कमेटी), हर्ष गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, रोशन शिवहरे समेत खासी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कविता रवि गुप्ता (अध्यक्ष, शिवहरे सशक्त महिला मंडल), पूनम गुप्ता (अध्यक्ष, राधाकृष्ण महिला समिति), मोहिनी गुप्ता, अल्का गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, रजनी गुप्ता, नीमा गुप्ता, भावना गुप्ता समेत कई महिलाएं भी मौजूद थीं।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    दुखदः ग्वालियर में पंप कारोबारी श्री भीकमचंद शिवहरे का

    समाचार

    Archive: राधाकृष्ण मंदिर के लिए हमेशा खास रहेगी अक्षय

    समाचार, साहित्य/सृजन

    दाऊजी मंदिर के सवालों के खिलाफ ‘ध्यान भटकाओ अभियान’;

    समाचार

    पंचम पुण्य-स्मरणः स्व. श्री गोपाल दास शिवहरे

    समाचार

    दाऊजी मंदिर के संरक्षक श्री बृजमोहन शिवहरे की भाभीजी

    समाचार

    चार साल बाद भी दाऊजी मंदिर के खाते में