July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज

वंचित बच्चों पर बरसाया ममता का सावन

by Som Sahu July 19, 2017  Uncategorized, घटनाक्रम 305

शिवपुरी में कल्चुरी महिलाओ ने मनाया हरियाली तीज उत्सव
सकलपुर प्राइमरी स्कूल में बच्चो को उपहार बांटे, वृक्षारोपण किया
शिवहरे वाणी नेटवर्क

शिवपुरी

यहां शिवहरे समाज की महिलाओं ने अनोखे और रचनात्मक अंदाज में हरियाली तीज उत्सव मनाया। कल्चुरि महिला मंडल की सदस्याओं ने सकलपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के पढ़ने वाले गरीब व वंचित तबके के बच्चों को उन्हें पेन, पुस्तकें और बिक्सिट के पैकेट वितरित किए।

उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए और, बच्चों की खुशी ने इन महिलाओं के मन में सावन भर दिया। इस मौके पर महिलाओं ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कल्चुरी समाज की महिला सदस्यों ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि बच्चे शिक्षा ग्रहण कर शिक्षित बनें और शहर को उन्नति की राह पर ले जाएं।

इस अवसर पर शगुन शिवहरे, मीना चौकसे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निशा शिवहरे, कीर्ति शिवहरे, ज्योति शिवहरे, सुंदर शिवहरे, सीमा, सुनीता शिवहरे, पिंकल शिवहरे, आशा शिवहरे, नीलू शिवहरे आदि महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शख्सियत

विजय भाईः एक संपूर्ण व्यक्तित्व

समाचार

प्रीती गुप्ता (शिवहरे) बनीं जनकपुरी महिला मंडल मे उपमंत्री

शिक्षा/करियर

सोनल चौकसे को रिसर्च के लिए फ्रांस भेजेगा आईआईटी