August 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

राधाकृष्ण मंदिर में धर्म और संस्कृति की झलक, शिवहरे महिलाओं की 12 संक्रांतियों का धूमधाम से समापन

आगरा।
आमतौर पर लोग मकर संक्रांति के बारे में तो जानते हैं, लेकिन कम ही लोगों को मालूम होगा कि सालभर में 12 संक्रांतियां होती हैं। अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक शिवहरे महिलाओं ने सालभर की 12 संक्रांतियां उठाई थीं जिसका समापन बीते रोज मंदिर श्री राधाकृष्ण में धूमधाम से किया गया। 

इस अवसर पर शिवहरे महिलाओं ने आलमगंज में समाज की धरोहर श्री राधाकृष्ण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया, जिसमें  बुजुर्ग महिलाओं को शॉल भेंट करने के साथ ही प्रसाद के रूप में पूड़ी-सब्जी और रसगुल्ले का वितरण किया गया।

बता दें कि सूर्य देवता अपनी गति पर लगातार एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गमन करते हैं। जब वो एक से दूसरी राशि में जाते हैं तो उसे संक्रांति कहा जाता है। 12 राशियों से सालभर में 12 संक्रांति होती हैं लेकिन उनमें कुछ ही महत्वपूर्ण हैं और मकर संक्रांति सबसे खास होती है जो बीत 14 जनवरी को मनाई गई थी।

मंदिर श्री राधाकृष्ण मंदिर में बीते रोज आयोजित कार्यक्रम के पीछे शिवहरे महिलाओं का मुख्य उद्देश्य अपनी सांस्कृतिक छवि को उजागर करना था। कार्यक्रम में भावना गुप्ता, रजनी, रितु, नीमा, साधना, सीमा, मीनू, मिथलेश, क्षमा, मंजू, शिवानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। 
 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

वाराणसी में FIKA का मंथन; संरचना में परिवर्तन के

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय

शिक्षा/करियर, समाचार

स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने