August 7, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

अपह्रत शराब कारोबारी मंशाराम शिवहरे का शव नहर में मिला, परिजनों ने लगाया जाम

झांसी
झांसी के चिरगांव में तीन दिन पूर्व अपह्रत शराब कारोबारी मंशाराम शिवहरे का शव शुक्रवार को नहर में उतराता मिला। इस घटना से इलाके सनसनी फैल गई। गुस्साए परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी का मामला बताया जा रहा है। देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
थाना चिरगांव के पहाड़ी चुंगी निवासी मंशाराम शिवहरे शराब कारोबारी थे। नौ मार्च की शाम 7.56 बजे वह सिगरेट लेने चुंगी तक जाने की बात कहकर घर से निकले थे। सवा आठ बजे तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उन्हें तलाशा, तो उनकी बाइक चिरौना नहर के पास खड़ी मिली। परिजनों ने उसी रात अपहरण की आशंका जताते हुए दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। 
शुक्रवार दोपहर को चिरौना नहर में एक शव उतराता मिला। यह जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची। उधर इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और उन्होंने शव की पहचान मंशाराम शिवहरे के रूप में की। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर मामले में हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने न्याय का भरोसा दिलाकर बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

विवेक गुप्ता बने ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ के इटावा

समाचार

वाराणसी में FIKA का मंथन; संरचना में परिवर्तन के

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय