by Som Sahu May 30, 2017 घटनाक्रम 2384
शिवहरे वाणी नेटवर्क
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण करेगी परिषद
आगरा।
शिवहरे समाज एकता परिषद की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर को मंदिर श्री दाऊजी महाराज में हुई एकता परिषद की बैठक में श्री अतुल शिवहरे (ट्रांसयमुना कालोनी) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। साथ ही आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय कर दी गई है।
शिवहरे वाणी के संपादक श्री सोम साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में श्री कुलदीप शिवहरे (ताजगंज) और श्री नीतीश शिवहरे को महासचिव नियुक्त किया गया। श्री अनुज शिवहरे (नार्थ ईदगाह), श्री अमित शिवहरे (ताजगंज), श्री गौरव गुप्ता (नाई की मंडी), श्री अमित गुप्ता (लोहामंडी) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री सुगम शिवहरे (लल्लू भाई) (नाई की मंडी), श्री विनय शिवहरे (नाई की मंडी), डा. गौरव गुप्ता (भावना एस्टेट सिकंदरा) को सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। कोषाध्यक्ष श्री अंशुल शिवहरे (सिकंदरा) और संगठन मंत्री श्री सुगम शिवहरे (फीरोजाबाद) होंगे। इनके अलावा श्री अश्वनी शिवहरे (सनी) (नाई की मंडी), श्री राहुल शिवहरे (ताजगंज), श्री अमन शिवहरे (नाई की मंडी), शिवम शिवहरे (नुनिहाई) और श्रीकृष्ण शिवहरे (काका केमिस्ट, नाई की मंडी) को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
परिषद के संयोजक श्री अमित शिवहरे ने बताया कि एक संरक्षक मंडल का गठन शिवहरे समाज एकता परिषद के मार्गदर्शन लिए तैयार किया गया है, जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री विजय शिवहरे, दाऊजी मंदिर कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे, मंदिर श्री राधाकृष्ण के उपाध्यक्ष केके शिवहरे, शिवहरे-जायसवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष श्री कमलकांत शिवहरे, शिवहरे महासभा के अध्यक्ष श्री मनोज शिवहरे, शिवहरे वाणी के संपादक श्री सोम साहू, श्री अरविंद गुप्ता (आगरा यूनिवर्सिटी), श्री मुकुंद शिवहरे लोहामंडी और भाजपा नेता श्री कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) को शामिल किया गया है।
बैठक में तय किया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण ऐसी जगह किया जाए जहां इसकी देखभाल हो सके। इस लिहाज से समाज के दोनों मंदिरों, मंदिर श्री दाऊजी महाराज (सदरभट्टी चौराहा) और मंदिर श्री राधाकृष्ण (आलमगंज, लोहामंडी) परिसर में पांच-पांच गमले लगाए जाएंगे। साथ ही नॉर्थ ईदगाह कालोनी के पार्क में एक नीम का पौधा लगाने का भी निर्णय लिया गया, जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी वहीं पास ही रहने वाले शिवहरे समाज एकता परिषद के उपाध्यक्ष अनुज शिवहरे शैंकी भाई की होगी।












Leave feedback about this