August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

शिवहरे समाज एकता परिषद ने लगाई प्याऊ, विजय शिवहरे ने किया उदघाटन और सेवादान

by Som Sahu June 04, 2017  घटनाक्रम 372

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा।

नवगठित शिवहरे समाज एकता परिषद की ओर से रविवार को गंगा दशहरा के अवसर पर रामबाग चौराहे पर प्याऊ लगाई गई है, जिसमें राहगीरों को दूध की ठंडाई और मीठा गुलाब शर्बत वितरित किया गया।

प्याऊ का उदघाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री विजय शिवहरे ने फीता काटकर किया और उसके बाद कुछ देर प्याऊ पर सेवादान भी किया। इस अवसर पर परिषद के सभी पदाधिकारी औऱ सदस्य मौजूद रहे।

संगठन के अध्यक्ष श्री अतुल शिवहरे ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 125 लीटर दूध की ठंडाई तैयार की गई, साथ ही राहगीरों को ठंडा गुलाब शरबत भी पेश किया गया।

इस अवसर पर संगठन के महासचिव श्री नीतेश शिवहरे एवं श्री कुलदीप शिवहरे, उपाध्यक्षगण श्री अमित शिवहरे (ताजगंज), श्री अनुज शिवहरे (शैंकी भाई), श्री गौरव गुप्ता (नाई की मंडी), श्री अमित गुप्ता (लोहामंडी), सचिव डा. गौरव गुप्ता, श्री विनय गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री अंशुल शिवहरे, संगठन मंत्री श्री सुगम शिवहरे (फीरोजाबाद) और श्री राहुल शिवहरे, श्री अश्वनी शिवहरे, श्री अमन शिवहरे, श्री शिवम शिवहरे समेत लगभग पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रही। साथ ही अन्य समाजबंधु भी सेवादान के लिए पहुंच रहे हैं। दोपहर को समाचार लिखे जाने तक सेवाकार्य जारी है। कार्यक्रम में श्री राजकुमार कुशवाह का विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धरोहर

मंदिर का विकास और सबको साथ लेकर चलना ही

समाचार

अरविंद गुप्ता बने मंदिर श्री राधाकृष्ण समिति के अध्यक्ष