July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

प्रीती गुप्ता (शिवहरे) बनीं जनकपुरी महिला मंडल मे उपमंत्री

by Som Sahu July 19, 2017  घटनाक्रम 660

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा

फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकीं श्रीमती प्रीती (शिवहरे) को जनकपुरी महिला मंडल मे उप-मंत्री नियुक्त किया गया है। बता दें कि उत्तर भारत का प्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव इस बार आवास विकास कालोनी में आयोजित किया जा रहा है और इसमें जनकपुरी महिला मंडल की अहम भूमिका होगी।

सिकंदरा निवासी श्रीमती प्रीती गुप्ता (शिवहरे) पहली बार जनकपुरी जैसे आयोजन से जुड़ी हैं। शिवहरे वाणी से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी जनकपुरी महिला मंडल की घोषणा की गई है जिसका अध्यक्ष ह्रदेश चौधरी को चुना गया है। मंडल जो भी जिम्मेदारी और भूमिका उन्हें सौंपी जाएगी, उसका पूरी सक्रियता से निर्वहन करेंगी।

भाजपा नेता एवं दवा व्यवसायी श्री सुबोध शिवहरे के पत्नी श्रीमती प्रीती शिवहरे शहर में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों मे भाग लेती रही हैं। साथ ही वह फैशन डिजाइनर भी हैं और कई फैशन शोज में रैंप पर मॉडल्स उनके उनके तैयार किए परिधानों का प्रदर्शन कर चुकी है। इसके अलावा वे खुद भी कई मौकों पर मॉडलिंग कर चुकी हैं।

मिसेज आगरा स्पर्धा में वे दो बार उपविजेता रही हैं। इसके अलावा महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर विभिन्न विचार मंचों पर भी वह मुखर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाज

वंचित बच्चों पर बरसाया ममता का सावन