August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल को धमकियां

by Som Sahu October 12, 2017  घटनाक्रम 2337

शिवहरे वाणी नेटवर्क

धनबाद।

मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल और उनके पति सोनू कुमार को धमकी देने का मामला सामने आया है। निधि जायसवाल ने मिस्टर एंड मिस झारखंड प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट रहे रोहित झा पर सोशल मीडिया पर उनके बारे में अपशब्द लिखने और फोन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की है।

निधि जयसवाल की कंपनी स्टाइललाइम की ओर से मिस्टर एंड मिस झारखंड का फिनाले बीते रविवार की रात आयोजित किया गया था। जिसमें बोकारो निवासी रोहित झा भी प्रतिभागी थे। विजेता के तौर पर धनबाद के रोहित प्रत्युष को मिस्टर झारखंड और ऐश्वर्या सिंह को मिस झारखंड चुना गया। परिणाम घोषित होते ही रोहित झा अपने समर्थकों के साथ हंगामा करने लगा। वहां पुलिस बुलाकर मामले को शांत कराया गया। लेकिन रविवार की रात से निधि जयसवाल और उसके पति के नंबर पर फोन करके बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी जाने लगी।

फाइनल इवेंट से पहले निधि जयसवाल के नंबर पर वीडियो कॉल कर एक व्यक्ति ने गैंग्स का नाम लेकर धमकी देते कहा था कि हर हाल में रोहित झा को ही विजेता बनाना है। बोकारो से लगातार लोग रोहित को विजेता बनाने का दबाव बना रहे थे। निधि ने बताया कि रोहित ने उनसे विजेता बनाने के एवज में पैसे देने  का भी आॅफर किया था। सोशल मीडिया पर भी रोहित अपने लोगों से निधि जायसवाल के खिलाफ अपशब्द लिखवा रहा है। निधि ने इसका स्क्रीन शॉर्ट लेकर सिटी एसपी को सौंपा है। एसपी ने इसकी लिखित शिकायत मैथन थाने में करने को कहा है।

बता दें कि बीते मई माह में निधि जायसवाल को मिसेज इंडिया फोटोजेनिक चुना गया था। श्रीमती निधि जायसवाल माडलिंग और फैशन के साथ ही समाजसेवा भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रही हैं। उन्हें ह्यूमन राइट्स मिशन का सदस्य मनोनीत किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने हाल ही में उन्हें वैश्य समाज की ओर से सम्मानित किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाज

आगरा में शिवहरे समाज पहली बार मनाएगा सहस्त्रबाहु जयंती,