by Som Sahu October 26, 2017 घटनाक्रम 732
शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
नौ…आठ…सात…छह……। उल्टी गिनती शुरू हो गई है, कल 27 अक्टूबर को शिवहरे समाज एक ऐसी परंपरा की शुरूआत करने जा रहा है, जिसमें आपकी भागीदारी तो बनती ही है। आगरा शिवहरे समाज पहली बार कलचुरी समाज के आराध्य, पालक और इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मना रहा है। आइये हम सब कल यानी शुक्रवार 27 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे श्री दाऊजी महाराज में हों और बताएं कि हम अनंत कोटि ब्रहमांड नायक राजाधिराज योगीराज परमब्रह्म सचिदानंद सदगुरू सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के वंशज हैं, और हमें अपनी इस पहचान पर गर्व है।
…तो आपका आना पक्का समझा जाए….देर से उठने का बहाना नहीं चलेगा, चाहो तो अलार्म लगा लो। और हां..संभव है कि ऐतिहासिक अवसर पर मंदिर श्री दाऊजी महाराज परिसर में भगवान सहस्त्रबाहु की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित किए जाने की औपचारिक घोषणा कर दी जाए। हालांकि इस बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं है।
मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे ने बताया कि आगरा में पहली दफा इस परपंरा का शुभारंभ हो रहा है, लिहाजा कार्यक्रम को संक्षिप्त मगर गरिमापूर्ण रखा गया है। कार्यक्रम का शुरुआत सुबह नौ बजे भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना के साथ होगा समाजबंधु इस अवसर पर भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र पर पूजा अर्चना करेंगे, इसके पश्चता एक संक्षिप्त संगोष्ठी होगी जिसमें वक्तागण भगवान सहस्त्रबाहु की महिमा और उनसे कलचुरी वंश की उत्पत्ति के बारे में प्रकाश डालेंगे। अंत में स्वल्पाहार होगा।
मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति पिछले काफी समय से मंदिर परिसर में भगवान सहस्त्रबाहु की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित करने पर विचार कर रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी औपचारिक घोषणा करने का यह उपयुक्त अवसर हो सकता है, और इसलिए प्रबंध समिति के पदाधिकारी इसका ऐलान कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी पुख्ता फैसला नहीं किया गया है।












Leave feedback about this