August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
शिक्षा/करियर

स्तुति जायसवाल…पापा ने सिखाया संगीत तो बेटी ने रोशन कर दिया नाम

शिवहरे वाणी नेटवर्क
सूरजपुर । 
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की 14 वर्षीय स्तुति जायसवाल ने अपने सधे हुए सुरों के बल पर एण्ड टीवी के आने वाले चर्चित कार्यक्रम लव मी इंडिया में हुआ है। देशभर की 48 चुनिंदा बाल प्रतिभाओं के बीच स्तुति ने कड़े मुकाबले में अपना मुकाम बनाया है। उसे उम्मीद है कि वह कंप्टीशन जीतेगी और पापा के सपने को पूरा करेगी। स्तुति के पिता श्री राजेश जायसवाल खुद भी बहुत अच्छे सिंगर हैं और डीएवी पब्लिक स्कूल भटगांव में संगीत शिक्षक भी हैं। स्तुति अपनी सफलता का श्रेय अपने पापा को देती है, क्योंकि गुरु के रूप में भी पिता ने ही उसे संगीत सिखाया है। 

admin
स्तुति के पिता राजेश जायसवाल ने बताया कि स्तुति ने सबसे पहले रांची में ऑडिशन दिया था और उसमें चयन होने के बाद उसे मुंबई बुलाया गया। वहां उसकी वीडियो रिकाडिंग हुई और वह जी-5 ऐप पर अपलोड किया गया। प्रतिभागियों को 4 जोन में बांटा गया। ईस्ट, वेस्ट, नार्थ और साउथ जोन के सभी जोनों से 12-12 कुल 48 प्रतिभागी इस शो में पहुंचे है। यह एक लाइव शो होगा। उस समय भी वोट के द्वारा ही प्रतिभागी इस शो में आगे बढ़ेंगे।

admin

राजेश जायसवाल ने बताया कि स्तुति को लोगों के द्वारा भरपूर वोट दिया गया है इसकी बदौलत वह इस शो के लिए चयनित हो पाई है। इस शो में जज के रूप में जाने-माने संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया, नेहा भसीन और पसंदीदा पंजाबी गायक गुरु रंधाव होंगे।

admin

राजेश जायसवाल मूलतः सूरजपुर जिले के अंतर्गत आने वाले एक छोटे से गांव महंगई के निवासी हैं वर्तमान में उनका पूरा परिवार अंबिकापुर में रहता है उनकी पत्नी भी शिक्षिका है और वह भटगांव में पिछले 18 वर्ष से रह रहे हैं।

admin

स्तुति के पिता राजेश जायसवाल कहते हैं कि उनका लक्ष्य सरगुजा की प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाना है और बेसक इस काम में काफी समय लगता है। खुद उन्होंने बड़े धैर्य के साथ अपनी बिटिया की प्रतिभा को निखार कर उसे इस बड़े मंच के लिए तैयार किया। वह इससे पहले भी एक एक नन्हीं बच्ची को संगीत सिखाकर उसे ख्याति दिला चुके हैं।

admin

यही नहीं, राजेश जायसवाल अपने संगीत के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता अभियान पर गीत तैयार किया, वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का गीत भी उन्होंने तैयार किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

जोश..जुनून..जज्बा…सौरभ को एयरफोर्स में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट बनने का गौरव