October 21, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

झांसी में कलचुरी समाज ने विजयदशमी पर किया ‘शस्त्र-पूजन’; एक-दूसरे को पान खिलाकर दी शुभकामनाएं

झांसी।
झांसी में कलचुरी समाज ने विजयदशमी का पर्व बुंदेली परंपराओं और संस्कृति के साथ धूमधाम से मनाया। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने शस्त्र पूजन किया और एक-दूसरे को पान खिलाकर शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया।

हवाना रेस्ट्रो में मंगलवार (20 अक्टूबर) को आयोजित ‘शस्त्र पूजन एवं दशहरा मिलन समारोह’ का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके पश्चात उपस्थित समाज बंधुओं द्वारा अपने साथ लाए गए शस्त्रों का सामूहिक रूप से विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सुमित राय के संयोजन में हुए समारोह में वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही संगठन के जिला महामंत्री देवेंद्र राय ‘सिमराहा’ को किसान मोर्चा भाजपा का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सम्मानित किया भी गया। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, भाईचारे एवं समाज की उन्नति के संकल्प के साथ हुआ। सभी ने मिलकर एक दूसरे को पान खिलाए और स्वल्पाहार लिया। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेन्द्र राय ने किया।

झांसी के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान ‘एसआरजीआई’ के प्रमुख सुरेंद्र राय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजकुमार राय (लल्ला) जी ने की। विशिष्ट अतिथियों में चंद्रमोहन राय, जगजीवन राय (पूर्व प्रधान), रामकृपाल राय एवं श्री भगवती शिवहरे मौजूद रहे। युवा जिलाध्यक्ष मंयक राय ने सभी को रोरी-टीका लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नरेश राय (हंसारी), हृदेश राय (अध्यक्ष), अशोक राय, पंकज राय, अरविंद राय, रविंद्र राय, सुरेंद्र राय, विनोद कुमार राय, अशोक कुमार राय, रवीन्द्र राय, राजेश राय, राकेश राय, राज बिहारी राय, कमल राय, विशाल राय, राजेश राय, शैलेन्द्र राय (बबीना), धंजजय राय, सतीश राय, राजमिलन राय (हसारी), सुरेंद्र राय, उमेश राय (सिमराहा), सोनू राय (राजगढ़), जुगराज राय (निवाड़ी), केशव राय (हसारी), प्रमोद राय (हसारी), विजय कुमार राय (राजगढ़), मोनू राय (सिमराहा), राजू राय, संजीत राय, सौरभ राय, रिक्कू राय, शिवम राय (हसारी), अमित राय, बारीश राय (सिमराहा), श्री शिवम राय (राजगढ़), श्री मयंक राय (राजगढ़), श्री महेश कुमार राय, श्री शिवम राय हँसारी, अंकुर शिवहरे, रोहित राय, पुरुषोत्तम राय, सुनीत राय, अंकित राय, आमित राय एवं युवराज राय समेत बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दुखदः जसराना के श्री विनोद शिवहरे का निधन; अंतिम

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों

Uncategorized, समाचार

दुखदः फतेहपुरसीकरी की श्रीमती कमला देवी गुप्ता ‘शिवहरे’ का

समाचार, समाज

‘भक्ति, शक्ति और संकल्प’ के नाम रहा शिवहरे महिलाओं

समाचार

शिवहरे महिलाएं आज करेंगे गरबा का धमाल; ‘शिवहरे सशक्त

समाचार

विकास गुप्ता रामसिया बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के तीन