October 20, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

शिवहरे महिलाएं आज करेंगे गरबा का धमाल; ‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ का ‘गरबा महोत्सव’ आज; गेम्स औऱ मौज-मस्ती भरी होगी शाम

आगरा।
आगरा में ‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ की सखियां आज अपने ‘स्त्रीत्व और मातृशक्ति’ के जश्न के साथ ‘शारदीय नवरात्र’ को विदाई देने जा रही हैं। जयपुर हाउस स्थित झूलेलाल मंदिर में होने वाले गरबा-महोत्सव में ‘सशक्त महिलाएं’ गरबा के ट्रेडिंग गीतों व धुनों पर जमकर धमाल करने के लिए तैयार हैं।

आज (20 अक्टूबर) शाम 4 बजे से शुरू होने वाले गरबा महोत्सव में अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम चौधरी गुप्ता (दिल्ली) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी, जबकि आगरा की जानी-मानी डांस टीचर एवं इन्फ्लूएंसर दीप्ति खन्ना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। शिवहरे सशक्त महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता ने कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुकीं सभी महिलाओं से समय से कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं भी कार्यक्रम में आ सकती हैं, उनके लिए कार्यक्रम स्थल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा कर दी गई है।

श्रीमती गुप्ता ने बताया कि गरबा महोत्सव में आने वाली सभी सखियों के लिए ड्रेस कोड के तौर पर वैसे तो ‘पारंपरिक रंग-बिरंगी चनिया चोली’ तय किया गया है लेकिन महिलाएं कोई भी पारंपरिक परिधान भी धारण कर सकती हैं। महोत्सव में कई स्पर्धाएं भी रखी गई हैं जिनमें दीप्ति खन्ना जज की भूमिका में रहेंगी। सखियों को ‘बेस्ट ड्रेस कोड’, ‘बेस्ट ज्वैलरी’ और ‘बेस्ट गरबा डांस’ की श्रेणियों में आकर्षक उपहारों से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा कई मनोरंजक गेम्स भी खिलाए जाएंगे। स्वादिष्ट डिनर के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

विकास गुप्ता रामसिया बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के तीन

समाचार

आगराः श्री प्रवीन कुमार गुप्ता ‘शिवहरे’ की उठावनी 21

समाचार

लोहामंडी की शिवहरे गली के दुर्गा पंडाल में आज

समाचार

दुर्गा पंडालः आज रात झांकियों से गुलजार होगी लोहामंडी

समाचार

आगरा में शिवहरे महिलाओं के गरबा की तैयारियां जोरों

शख्सियत, समाचार

कोई ऐसे ही नहीं बन जाता अशोक जायसवाल; विजनरी