October 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा में शिवहरे महिलाओं के गरबा की तैयारियां जोरों पर; 20 अक्टूबर को झूलेलाल मंदिर में धमाल; दिल्ली की पूनम चौधरी होंगी मुख्य अतिथि

आगरा।
आगरा में ‘शिवहरे सशक्त महिला मंड़ल’ ने शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच ‘गरबा महोत्सव’ की तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 20 अक्टूबर को जयपुर हाउस स्थित ‘झूलेलाल मंदिर’ में होने वाले इस आयोजन में हैहय कलचुरी महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम चौधरी गुप्ता (दिल्ली) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ की अध्यक्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में आयोजन को अंतिम रूप दिया गया। महोत्सव में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं उनसे अथवा मंडल की किसी भी सदस्य से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। श्रीमती कविता गुप्ता ने बताया कि 20 अक्टूबर की शाम 4 बजे से होने वाले गरबा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूनम चौधरी गुप्ता द्वारा किया जाएगा। जानी-मानी डांस टीचर एवं इन्फ्लुएंसर दीप्ति खन्ना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

श्रीमती गुप्ता ने बताया कि गरबा महोत्सव में आने वाली सभी सखियों के लिए ड्रेस कोड के तौर पर वैसे तो ‘पारंपरिक रंग-बिरंगी चनिया चोली’ तय किया गया है लेकिन महिलाएं कोई भी पारंपरिक परिधान भी धारण कर सकती हैं। महोत्सव में कई स्पर्धाएं भी रखी गई हैं जिनमें दीप्ति खन्ना जज की भूमिका में रहेंगी। सखियों को ‘बेस्ट ड्रेस कोड’, ‘बेस्ट ज्वैलरी’ और ‘बेस्ट गरबा डांस’ की श्रेणियों में आकर्षक उपहारों से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा कई मनोरंजक गेम्स भी खिलाए जाएंगे। स्वादिष्ट डिनर के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

श्रीमती कविता गुप्ता ने बताया कि गरबा महोत्सव का उद्देश्य समाज के परिवारों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपरा और सामूहिक उत्सव से जोड़ना है, और महिलाएं निश्चय ही इसमें निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। डांडिया और गरबा जैसी लोक परंपराओं का संबंध मां दुर्गा की आराधना और शक्ति उपासना से है। नवरात्र के दौरान इन नृत्यों के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति, उल्लास और सामूहिक सहभागिता का भाव व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दुर्गा पंडालः आज रात झांकियों से गुलजार होगी लोहामंडी

शख्सियत, समाचार

कोई ऐसे ही नहीं बन जाता अशोक जायसवाल; विजनरी

समाचार, समाज

शिवहरे गली के दुर्गापंडाल में गणेशलीला का मंचन; नन्हे-मुन्ने

समाचार, समाज

सहयोग और सेवा से ही संभव है समाज की

समाचार

शिवहरे गली में रामभाई के सुंदरकांड ने समा बांधा;

समाचार

शिवहरे गली के दुर्गा पंडाल में 13 अक्टूबर को