November 22, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने को भुलाने होंगे द्वेष और वर्गभेद-वीरेंद्र राय; ग्वालियर में सहस्रबाहु जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन अन्नकूट समारोह का भव्य आयोजन

ग्वालिय़र।
राजनीतिक भागीदारी के बिना समाज का चहुमुखी विकास संभव नहीं है, और राजनीति में कलचुरी समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब हम समाजबंधु किसी भी स्तर के चुनाव में व्यक्तिगत विद्वेष और वर्गभेद को दरकिनार कर स्वजातीय प्रत्याशी के पक्ष में पूरी एकजुटता व ताकत के साथ खड़े हों, औऱ उसकी विजय सुनिश्चित करें।
यह कहना है कि भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र राय का। वह ग्वालियर के जी.वाई.एम.सी. मैदान में ‘सहस्रबाहु जयंती महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह’ को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। ‘कलचुरी (कलार) समाज, ग्वालियर’ के बैनर तले आयोजित यह शाम ‘कलचुरी समाज के चहुमुखी उत्थान’ के विमर्थ पर केंद्रित रही जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन श्री चंद्रकाश शिवहरे (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं समूह संपादक, दैनिक हिंदुस्तान एक्सप्रेस) समेत सभी सम्मानित अतिथियों व समाजसेवियों ने समाज के लिए अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र राय एवं अन्य अतिथियों ने भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना कर किया। जिसके बाद सामूहिक आरती की गई। कार्यक्रम में श्री वीरेंद्र राय और श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे समेत समवर्गीय महासभा के सभी मनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय वीरेंद्र राय ने कहा कि यदि हमें समाज को विकास के पथ पर अग्रसर करना है तो एकजुटता के साथ अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। साथ ही समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना होगा। खासकर बालिका शिक्षा के मामले में खास पहल करनी होगी।
कार्यक्रम में स्वजातीय बच्चों ने मंच पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, कलाकारों ने भगवान सहस्रबाहु की झांकी प्रस्तुत की। अंत में सभी ने स्वादिष्ट अन्नकूट भोज का आनंद लिया।
कार्यक्रम में ग्वालियर समाज अध्यक्ष श्री सुरेशचंद्र शिवहरे, मुख्य संरक्षक श्री नरेश गुप्ता, संरक्षक श्री लक्ष्मीनारायण शिवहरे एवं श्री रामस्वरूप शिवहरे ‘लल्ला’, कार्यकारी अध्यत्र वेदप्रकाश शिवहरे, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री देवेंद्र पवैया, श्री होतम शिवहरे, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पार्षद अंजना शिवहरे, महिला कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शिवहरे, झांसी से कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामेश्वर राय, झांसी जिला अध्यक्ष श्री महेश राय, श्री दिनेश जायसवाल (अध्यक्ष, जायसवाल समाज ग्वालियर) आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम में संजीव शिवहरे, अनुराग शिवहरे, भगवान दास गुप्ता, लोकेंद्र गुप्ता, प्रदीप शिवहरे, हरीबाबू शिवहरे, दीपक राय, राकेश शिवहरे, धर्मवीर राय, राहुल राय, आशाराम राय, कमल सिंह जायसवाल, रामस्वरूप जायसवाल, हरीशंकर शिवहरे, हरिओम राय, नरेश शिवहरे, वीरेंद्र शिवहरे समेत हजारों समाजबंधु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *