आगरा।
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में वरिष्ठ भाजपा नेता और पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्री विकास गुप्ता ‘रामसिया’ ने भी चुनाव में शिवहरे समाज की सौ फीसदी सहभागिता सुनिश्चित कराने का बीड़ा उठाया है।
विकास गुप्ता ‘रामसिया’ ने सभी शिवहरे समाजबंधुओं व मातृशक्ति से अपील की है कि यदि उनके परिवार में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका कोई ऐसा सदस्य है जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो उन्हें तत्काल शासन के इस विशेष अभियान का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाजबंधु को इस अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या वोटर आईडी बनवाने में किसी को भी किसी प्रकार की कोई भी समस्या आ रही है, तो समाधान के लिए उनसे मोबाइन नंबर (9927072060) पर संपर्क कर सकते हैं।
विकास गुप्ता ‘रामसिया’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि कि शिवहरे समाज का प्रत्येक पात्र वोटर आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करे। यदि किसी भी पात्र स्वजातीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो उनके पास सुनहरा मौका है। वे अपने निकटतम कैंप में जाकर वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
समाचार
शिवहरे समाज के हर वोटर को मतदाता सूची में जोड़ने का विकास गुप्ता रामसिया ने जताया संकल्प
- by admin
- November 21, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3 minutes ago












