October 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दुर्गा पंडालः आज रात झांकियों से गुलजार होगी लोहामंडी की शिवहरे गली; 19 अक्टूबर को महाभोग व भंडारा

आगरा।
लोहामंडी में आलमगंज स्थित शिवहरे गली में इन दिनों हर शाम आस्था की बयार बह रही है। शिवहरे युवा कमेटी द्वारा यहां स्थापित दुर्गा पंडाल में बीती रात राजस्थानी थीम पर माता के सोलह श्रृंगार, 84 भोग और महाआरती का भव्य आयोजन किया गया।

आज रविवार, 18 अक्टूबर की रात को भगवान विष्णु के अवतारों की झांकियों का प्रदर्शन समाज के बच्चों द्वारा किया जाएगा। शिवहरे युवा कमेटी के हर्ष गुप्ता ने बताया कि इस पंडाल की यह अंतिम बड़ी प्रस्तुति होगी। कल सोमवार, 19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे माता का प्रसाद और भंडारे का आयोजन किया गया है, और मंगलवार को विसर्जन किया जाएगा। शिवहरे युवा कमेटी ने शिवहरेवाणी के इस समाचार के माध्यम से सभी समाजबंधुओं ने इन कार्यक्रमों में सादर आमंत्रित किया है।

इससे पूर्व शुक्रवार, 16 अक्टूबर की रात को विशाल जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली की जागरण पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक माता की भेंटें प्रस्तुत कीं। इसके अलावा स्वरूपों की आकर्षक झांकियों भी प्रस्तुत की। शिवहरे गली ने पूरी रात आस्था, भक्ति और श्रद्धा की पवित्र त्रिवेणी प्रवाहित होती रही। इससे पूर्व गुरुवार, 16 अक्टूबर की रात्रि माता के दरबार में डांडिया और गरबा के नाम रही, जिसमें शिवहरे महिलाओं व बच्चों ने बड़े जोश व उत्साह से पारंपरिक गरबा नृत्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आगरा में शिवहरे महिलाओं के गरबा की तैयारियां जोरों

शख्सियत, समाचार

कोई ऐसे ही नहीं बन जाता अशोक जायसवाल; विजनरी

समाचार, समाज

शिवहरे गली के दुर्गापंडाल में गणेशलीला का मंचन; नन्हे-मुन्ने

समाचार, समाज

सहयोग और सेवा से ही संभव है समाज की

समाचार

शिवहरे गली में रामभाई के सुंदरकांड ने समा बांधा;

समाचार

शिवहरे गली के दुर्गा पंडाल में 13 अक्टूबर को