October 21, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

‘भक्ति, शक्ति और संकल्प’ के नाम रहा शिवहरे महिलाओं का गरबा; कविता गुप्ता बनीं हैहय कलचुरी महासभा की आगरा जिला अध्यक्ष

आगरा।
‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ का ‘गरबा महोत्सव’ भक्ति, शक्ति और संकल्प के नाम रहा। देवी मां की दिव्य शक्तियों की आऱाधना के प्रतीक सांस्कृतिक नृत्य ‘गरबा’ व ‘डांडिया’ के धमाल के बीच महिलाओं ने ‘पॉलीथिन उन्मूलन’ और ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प लेकर इस शाम को उद्देश्य प्रदान किया।
जयपुर हाउस स्थित झूलेलाल मंदिर के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ‘अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा’ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम चौधरी गुप्ता (दिल्ली) ने इस मौके पर ‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ की अध्यक्ष कविता रवि गुप्ता को महासभा की आगरा महिला इकाई का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। सभी महिलाओं ने करतल ध्वनि से इस घोषणा का स्वागत किया। कविता रवि गुप्ता ने पूनम चौधरी गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए उसी समय अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जिसमें शैलजा गुप्ता, कंचन गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, उपासना शिवहरे, भावना गुप्ता, अलका शिवहरे, दीपाली शिवहरे, रागिनी गुप्ता, सपना शिवहरे, चंचल गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अमन गुप्ता और राशि शिवहरे खंडेलवाल शामिल किया। श्रीमती पूनम चौधरी गुप्ता ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इससे पूर्व पूनम चौधरी गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि दीप्ति खन्ना (फेमस डांस टीचर एवं इन्फ्लुएंसर) के साथ भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं ने संगीत की धुनों पर ‘गरबा’ और ‘डांडिया’ नृत्य कर दुर्गा मां की दिव्य-शक्ति की आराधना की। इस दौरान अध्यक्ष कविता गुप्ता ने सभी महिलाओं को ‘प्लास्टिक हटाओ, कपड़े के थैले अपनाओ और भारत को स्वच्छ बनाओ’ का संकल्प दिलाया और उन्हें कपड़े के थैले वितरित किए। राशि सारस्वत ने सिंदूर खेला पर नृत्य प्रस्तुत किया। कई गेम्स भी खिलाए गए और विजेता महिलाओं को अतिथियों द्वारा आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि पूनम चौधरी गुप्ता ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए ‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ का आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा की कि ‘हैहय कलचुरी महिला महासभा’ की आगरा इकाई से जुड़ीं स्वजातीय महिलाएं जिम्मेदारी के साथ समाज के उत्थान में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगीं। अंत में कविता रवि गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शैलजा गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, कंचन गुप्ता, अलका गुप्ता, रागिनी गुप्ता, सोनम गुप्ता, दीपाली शिवहरे, सपना गुप्ता, भावना गुप्ता, उपासना गुप्ता, राशि खंडेलवाल, अमन गुप्ता, चंचल गुप्ता, सुनीता गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, प्रिया शिवहरे, स्नेहा गुप्ता, नेहा गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, शैली गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, रुचि शिवहरे, ऋचा गुप्ता, वंदना गुप्ता समेत महिला मंडल की समस्त महिलाएं सम्मिलित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दुखदः जसराना के श्री विनोद शिवहरे का निधन; अंतिम

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों

समाचार, समाज

झांसी में कलचुरी समाज ने विजयदशमी पर किया ‘शस्त्र-पूजन’;

Uncategorized, समाचार

दुखदः फतेहपुरसीकरी की श्रीमती कमला देवी गुप्ता ‘शिवहरे’ का

समाचार

शिवहरे महिलाएं आज करेंगे गरबा का धमाल; ‘शिवहरे सशक्त

समाचार

विकास गुप्ता रामसिया बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के तीन