August 8, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

शिवहरे महिलाओं ने मनाया गणेशोत्सव..गणपति के भजनों के धुन पर लावणी

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
शिवहरे महिला समिति आगरा की सदस्यों ने शुक्रवार को गणेशोत्सव मनाया। धाकरान चौराहा स्थित होटल मोती पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में  महिलाओं ने विघ्नहर्ता के प्रिय पीले रंग के भारतीय परिधान धारण कर प्रथम-पूज्य के प्रति अपनी आस्था और भक्ति के भाव प्रदर्शित किया।

admin
शिवहरे महिला समिति की अध्यक्ष आरती शिवहरे ने शिवहरे वाणी को बताया कि  इस बार समिति की मासिक बैठक गणेश उत्सव के रूप में आयोजित की गई। कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र थीम और यलो कलर थीम निर्धारित की गई थी। इसी के अनुरूप  महिलाओं ने पीले रंग के पारंपरिक परिधानों में और कई महिलाओं ने पीले रंग के महाराष्ट्रीयन परिधानों में इस कार्यक्रम में भाग लिया। 

admin
कार्यक्रम का शुभारंभ देवों में प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंदिर श्री दाऊजी महाराज महिला समिति की संरक्षिका श्रीमती मालती शिवहरे ने दीप प्रज्ज्वलित किया। 

admin
इसके उपरांत महिलाओं ने भगवान गणेश को समर्पित भजन गाए और लावणी नृत्य भी किया। महाराष्ट्रियन पूजा विधान के अनुरूप ही गणेशजी की आरती की गई। 
भक्ति के साथ थोड़ी सी मस्ती भी हुई, तंबोला और कई अन्य मनोरंजक गेम्स खेले गए।

admin

कार्यक्रम के अंत में रुचि गुप्ता, रुचि शिवहरे और दीपा शिवहरे को क्रमशः महाराष्ट्रीय थीम की विजेता, प्रथम उपविजेता और द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया।  

admin
समिति की अध्यक्ष आरती शिवहरे ने बताया कि यह कार्यक्रम पिंकी शिवहरे और कल्पना शिवहरे के संयोजन में हुआ । कार्यक्रम में काजल, ज्योति, अंजना, शोभा, स्मृति, रश्मि, निगम, निधि, अनुराधा, रचना, मीना, छाया, सपना, राधा ,वर्षा ,अर्चना नेहा ,नीलम ,अंजली, शालिनी वर्षा उपस्थित रहीं। 
admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

समाचार

शिवहरे महिलाओं ने प्रज्जवलित किए मनोकामनाओं के दीप

समाचार

क्या दाऊजी मंदिर पुनरुद्धार में योगदान करना चाहते हैं….स्वागत