August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
शिक्षा/करियर

टॉपर तनुश्री शिवहरे को राज्यपाल ने पहनाया गोल्ड मैडल

शिवहरे वाणी नेटवर्क शिवपुरी। देहरादून स्थित आईएमएस यूनीसन यूनीवर्सिटी में बीए एलएलबी के पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में टॉप करने वाली शिवपुरी की तनुश्री शिवहरे को उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्या ने गोल्ड मैडल प्रदान किया है। बीते दिनों यूनीवर्सिटी परिसर में हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने तनुश्री को यह सम्मान प्रदान किया।

admin

तनुश्री शिवहरे ने न्यायिक सेवा को अपना लक्ष्य बनाया है और इसके लिए दिल्ली में रहकर तैयारी कर रही हैं। तनुश्री शिवपुरी नगर निगम के दो बार चेयरमैन रहे स्व. श्री लक्ष्मीनारायण शिवहरे की पौत्री हैं और पूर्व पार्षद श्रीमती वंदना शिवहरे की पुत्री हैं। उनके पिता श्री राजेंद्र शिवहरे प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। उन्हें सिंधिया परिवार का करीबी माना जाता है।

admin

श्री राजेंद्र शिवहरे और श्रीमती वंदना शिवहरे अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। वह मानते हैं कि बेटियां किसी भी प्रकार से बेटों से कम नहीं होतीं, बेटियां भी अपने परिवार को वे खुशियां दे सकती हैं जो बेटे देते हैं। उनकी बड़ी बेटी ज्योति शिवहरे ने इंदौर के एक प्रतिष्ठित सरकारी कालेज से बीटेक (कंप्यूटर साइंस) किया है और वर्तमान में अमेरिका में डेटा एनलिस्ट का कोर्स कर रही है।

admin

श्री राजेंद्र शिवहरे ने शिवहरे वाणी को बताया कि उनकी दोनों बेटियों का रुझान शुरू से पढ़ाई में रहा है। तनुश्री ने 12वीं कक्षा में शिवपुरी टॉप किया था और उन्हें 98.5 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। तनुश्री शुरू से लॉ करना चाहती थी, और पिता राजेंद्र शिवहरे ने उसकी इच्छा का सम्मान करते हुए देहरादून के प्रतिष्ठित आईएमएस यूनीसन यूनीवर्सिटी में बीए एलएलबी के पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में उनका दाखिला करा दिया था।

admin

इस पाठ्यक्रम में तनुश्री ने हर वर्ष टॉप किया और फाइनल रिजल्ट में शानदार सफलता हासिल कर गोल्ड मैडल हासिल किया। तनुश्री का परिवार शिवपुरी की राजनीतिक क्षेत्र में खासी प्रतिष्ठा है।

admin

तनुश्री के दादा स्व. लक्ष्मी नारायण शिवहरे शिवपुरी नगर पालिका के गठन के बाद से लगातार दो बार चेयरमैन पद पर रहे। एक बार तो उन्हें निर्विरोध चेयरमैन बनाया गया था जो कि शिवपुरी नगर पालिका में अब तक का रिकार्ड है। बीते वर्ष ही उनका निधन हुआ था। तनुश्री की मां भी कांग्रेस के टिकट पर पार्षद रही हैं। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

जीवन के संघर्ष को सलाम….कलचुरी महिला मंडल ने संघर्षशील