May 1, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

संजय कुमार जायसवाल समेत 7 सेवियों को कलचुरी जायसवाल गौरव रत्न सम्मान

संजय कुमार जायसवाल समेत 7 सेवियों को कलचुरी जायसवाल गौरव रत्न सम्मान
शिवहरे वाणी नेटवर्क
नई दिल्ली। 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा (बीकेजेएसएमए) के अधिवेशन में संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक संजय कुमार जायसवाल (रायपुर) समेत 7 लोगों को "कलचुरि जायसवाल गौरव रत्न" सम्मान से नवाजा गया है। संजय कुमार जायसवाल को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए प्रदान किया गया। इसके अलावा रिसर्च के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.एन. शिवसुब्रह्ममनयन (मदुरै) को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनके अलावा प्रतिष्ठित समाजसेवियों सर्वश्री पन्नालाल जायसवाल,  राजाराम जायसवाल, मंगल सिंह जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, नर्वदेश्वर जायसवाल को भी कलचुरि गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान आगामी 20 जनवरी को मध्यप्रदेश के सीधी में "जायसवाल समाज राजनैतिक चेतना रैली" के आयोजन की घोषणा की।
अधिवेशन का आयोजन बीते रविवार को नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित महावर वैश्य भवन में कलचुरि जायसवाल संघ दिल्ली प्रदेश की मेजबानी में हुआ। पहले सत्र में महासभा की राष्ट्रीय प्रबंधकारिणी की बैठक संरक्षक संजय कुमार जायसवाल  के मुख्य आतिथ्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एन. शिवसुब्रहमनयन की अध्यक्षता में हुई। संचालन महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश कुमार जायसवाल (सीधी) ने किया।  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारीयो का स्वागत किया गया, जिसके बाद निर्धारित एजेंडों पर चर्चा कर महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में वरिष्ट कार्यकारी अध्यक्ष देवीलाल चौधरी (उदयपुर), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  रमेशचंद्र अहलूवालिया (खिजराबाद), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल (सिंगरौली), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दयाराम राय (झाँसी),  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना (कोरबा), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल (कोलकात्ता), राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन राय (झाँसी), राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गजेंद्र राय (कटनी) इत्यादि ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। 
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामगोपाल वालिया (रायपुररानी), जुगल किशोर गुप्ता (दिल्ली), राष्ट्रीय वरिष्ट सचिव रतन बाबनथड़े (रायपुर), राष्ट्रीय वरिष्ट सचिव राजहंस जायसवाल (कानपुर), राष्ट्रीय सचिव फाल्गुन शंकर उके (नागपुर), राष्ट्रीय सचिव कैलाशनाथ जायसवाल (मिर्जापुर),  अनिल जायसवाल (वाराणसी), रतनराज जायसवाल (कोलकाता), राष्ट्रीय संगठन मंत्री कमलेन्द्र जायसवाल (प्रयागराज), राष्ट्रीय संगठन मंत्री अवधेश कुमार जायसवाल (इंदौर), राष्ट्रीय प्रचार सचिव हरिशंकर राय (टीकमगढ़), राष्ट्रीय प्रचार सचिव शैलेश कुमार जायसवाल (कोलकाता), राष्ट्रीय महिला महासचिव श्रीमती आशा राय (छिंदवाड़ा), राष्ट्रीय युवा महासचिव डॉ. कमलेश इजारदार (रायगढ़) इत्यादि राष्ट्रीय प्रबंधकारिणी के सदस्यों ने बैठक के एजेंडों पर अपनी अपनी बात रखी। 
राष्ट्रीय महासचिव  राकेश कुमार जायसवाल ने बीते एक वर्ष का महासभा का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एन शिवसुब्रह्ममनयन जी ने आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय संरक्षक संजय कुमार जायसवाल ने सभी के कार्यो की सराहना करते किन्हीं कारणों से कार्य नहीं पा रहे पदाधिकारियों को स्वेच्छा से पद त्याग करने की सलाह दी।
प्रथम सत्र के बाद लंच का आयोजन किया गया, जिसके बाद  दिल्ली प्रदेश इकाई, युवा एवं महिला इकाई का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह हुआ। इस सत्र के मुख्य अतिथि हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य (मंत्री दर्जा) विजयपाल सिंह अहलूवालिया थे, अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल  ने की। अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक संजय कुमार जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.एन. शिवसुब्रह्ममनयन, राष्ट्रीय महासचिव श्री राकेश कुमार जायसवाल, भारत सरकार के खाद्य निगम के सदस्य दयाराम राय, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष देवीलाल चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद्र अहलूवालिया, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन राय, राष्ट्रीय महिला महासचिव श्रीमती आशा राय, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गजेंद्र राय, राष्ट्रीय युवा महासचिव डॉ. कमलेश इजारदार, अखिल भारतीय महावर वैश्य महासभा के संरक्षक के.एम. गुप्ता इत्यादि को मंचासीन कराया गया। संचालन दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने किया। द्वारा किया गया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जायसवाल  ने स्वागत उदबोधन दिया। कार्यक्रम के दौरान  प्रतिभाशाली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मध्यप्रदेश के कटनी से आये स्वजातीय जादूगर नवीन राय ने अपनी कला से सभी को अचंभित कर दिया। 
दिल्ली प्रदेश महिला समिति के पदाधिकारियो को श्रीमती सुमन राय जी ने शपथ ग्रहण कराई। दिल्ली प्रदेश युवा समिति के पदाधिकारियो को गजेंद्र राय जी ने और दिल्ली प्रदेश इकाई के पदाधिकारियो को संजय कुमार जायसवाल जी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
इसके पश्चात "कलचुरि जायसवाल गौरव रत्न" सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतराम जायसवाल, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार साव, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती मीनू जायसवाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष मोहित वालिया, गंगाराम जायसवाल इत्यादि का विशेष सहयोग रहा।  पन्नालाल जायसवाल, श्री नर्वदेश्वर जायसवाल, राजाराम जायसवाल ने समाज के लिए तन-मन-धन सभी समर्पित करने की बात कही। आयोजन में लगभग 350 से अधिक स्वजातीय बंधु महिलाये बच्चे उपस्थित हुए। अंत मे स्वरूचि रात्रिभोज के साथ रात्रि 8 बजे आयोजन का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video