August 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

स्व. श्री हरीशंकर शिवहरे की उठावनी आज शाम 4 से 5 बजे महाराजा अग्रसेन भवन में

आगरा में दयालबाग स्थित 3, वैभवकुंज निवासी श्री हरीशंकर शिवहरे पुत्र स्व. श्री झम्मन लालजी का स्वर्गवास बुधवार 5 जून, 2019 को हो गया है। उठावनी आज शुक्रवार 7 जून, 2019 को शाम 4 से पांच बजे तक लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में होगी। 
शोकाकुलः
-जीवन शिवहरे-डॉली शिवहरे (पुत्र-पुत्रवधु)
-रूबी-इंद्रजीत मेवाड़ा जोधपुर, बेबी-पंकज गुप्ता कानपुर, ज्योति-पवन गुप्ता दिल्ली (पुत्री-दामाद)
-श्यामलाल गुप्ता (ऐलान बाबू), शिवशंकर शर्मा (मानू बाबू)
प्रतिष्ठान
होटल आरती बार, भगवान टाकीज चौराहा
मोबाइल नंबर-9837117629, 9319052719

———–

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
आगरा में दयालबाग निवासी श्री हरीशंकर शिवहरे का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनकी शवयात्रा रात्रि 8 बजे उनके वैभव निकुंज स्थित निवास से ताजगंज स्थित श्मशानघाट के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मूल रूप से ताजगंज निवासी श्री हरीशंकर शिवहरे (72 वर्ष) पुत्र स्व. श्री झम्मनलाल शिवहरे अपने पुत्र श्री जीवन शिवहरे (आबकारी ठेकेदार) एवं पुत्रवधु श्रीमती डॉली शिवहरे के साथ रह रहे थे। परिवारीजनों के अनुसार, आज बुधवार सुबह वह रोज की भांति उठे और चाय भी पी। इसके बाद वह बिस्तर पर आंख बंद करके लेट गए और सोते-सोते उनके प्राण पखेरू उड़ गए। श्री हरीशंकर शिवहरे की तीन बेटियां श्रीमती ज्योति (दिल्ली), श्रीमती रूबी (जोधपुर) और श्रीमती बेबी (कानपुर) हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *