शिवहरे वाणी नेटवर्क
बिजौली (झांसी)।
बुजर्गों का सम्मान और वृक्षों की रक्षा समाज के सुखद भविष्य की गारंटी होते है। हमें अपने पूर्वजों का स्मरण करना चाहिए जिन्होंने कभी इन वृक्षों को रोंपा होगा जो आज हमें छाया और फल दे रहे हैं। जब तक यह सिलसिला चलता रहेगा, समाज में शांति और प्रगति बनी रहेगी। झांसी में बिजौली स्थित भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहुधाम के प्रांगण में बीते रोज वृद्धजन सम्मान और वृक्षारोपण कार्यक्रम से यह संदेश पूरे समाज तक पहुंचा है।
कलचुरी कलवार समवर्गीय महासभा बुंदेलखंड, झांसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भागीदारी की। सहस्त्रबाहुधाम का विशाल प्रांगण उस समय तालियों से गूंज उठा, जब विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र राय ने यहां मंदिर निर्माण के लिए ग्यारह लाख रुपये देने की घोषणा की । हरीराम महाजन ने मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण में लगने वाले समस्त व्यय को वाहन करने का ऐलान किया। भव्य तोरण-द्वारों से सजे सहस्त्रबाहुधाम के विशाल प्रांगण में समाज के सभी उपवर्गों (शिवहरे , जायसवाल ,ओमहरे एवं राय) के बंधुओं ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समाज की एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना के साथ हुआ। महासभा के संयोजक महामंत्री निहालचंद्र शिवहरे ने मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रजेंद्र सिंह राठौर, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र राय ( बसेरा बिल्डर्स ) समेत सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मंचासीन कराया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। महासभा अध्यक्ष नितेंद्र राय ने संस्था द्वारा कराए गए कार्यों की आख्या प्रस्तुत की। इस दौरान उन्होंने कलचुरी समाज के नाम से सहकारी बैंक खोलने के बाबत प्रस्तावना प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि राठौर जी ने अपने सम्बोधन में महासभा द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मन्दिर निर्माण के लिए शुभकामनायें दीं | साथ ही सभी से अपने परिवार के वृद्व माता -पिता का ध्यान रखने व प्रकृति सन्तुलन में अपनी भूमिका निभाकर आगामी पीढ़ी के लिए हरा -भरा उपवन बनाने का आह्वान किया।मन्दिर निर्माण सभी के लिए आस्था का प्रतीक है अत: सभी से तन, मन , धन से सहयोग करने का अनुरोध किया । अति विशिष्ट अतिथि ब्रजेंद्र सिंह राठौर ने वरिष्ठजनों के सम्मान को सर्वोत्तम कार्य बताते हुए संस्था के इस कार्य से सभी को प्रेरणा लेने का आह्वान किया ।साथ ही समिति के सभी सदस्यों को टीम भावना से कार्य करने पर बधाई दी । उन्होंने कहा कि कृष्ण मटकी तोड़ने के लिए जिस प्रकार की व्यूह रचना कर विजयश्री प्राप्त करते थे, वैसा ही टीम प्रबंधन आप सभी को सहस्त्रबाहु धाम के लिए करना चाहिए ।
महासभा द्वारा समाज के लगभग एक सौ वरिष्ठ नागरिकों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया । पूर्वजों की स्मृति में वृक्षापोपण किया गया तथा वृक्षों की सुरक्षा के लिए लोहे के सुरक्षा कवच के साथ-साथ देखरेख हेतु माली की व्यवस्था की गई । मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों सहित सभी ने धाम पर कार्यक्रम दिवस की स्मृति मे पौधा रोपण किया ।
इस अवसर पर श्रीमती सुमन राय , रामस्वरूप राय ( कक्का ),हरीराम महाजन , जगमोहन महाजन , भरत राय , ग्वालियर से सतीश गुप्ता , कमलेश राय सहित समाज के अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम मे विशेष सहयोग जितेन्द्र फ़ौजी ,प्रमोद राय बरूआसागर ,राजेश महाजन,राजू महाजन ,रविकान्त सिमराहा,के.के,राजेश राय खिरकपटटी का रहा । अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किये गये । कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक ओमहरे ने किया । महामंत्री निहाल चंद्र शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समाचार
बुजुर्गों के सम्मान के साथ वृक्षारोपण..सहस्रबाहुधाम मंदिर में उमड़ा कलचुरी समाज
- by admin
- October 29, 2016
- 0 Comments
- Less than a minute
- 9 years ago












Leave feedback about this