August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

किशोर राय के नाम पर कमलनाथ की सहमति…सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

शिवहरेवाणी नेटवर्क
नरसिंहपुर।
कलचुरी समाज के प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर राय को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है। 


बता दें कि नरसिंहपुर जिले के तेंदुखेड़ा निवासी किशोर राय अब तक म.प्र. कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के सचिव थे। इस पद पर उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें संगठन में पदोन्नति दी गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अर्चना जायसवाल की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति से किशोर राय को महासचिव नियुक्त किया है।


बताते चलें कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक स्व. श्री रामचंद्र राय के पुत्र किशोर राय के पुत्र किशोर राय अपने पिता के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए समाज और राजनीति में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी को भी बखूबी अंजाम दे रहे हैं। शिवहरे वाणी से बातचीत में किशोर राय ने श्री कमलनाथ, श्रीमती अर्चना जायसवाल एवं श्री राजमणि पटेल समेत शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी के हित और पिछड़ा वर्ग के कल्याण लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारीर सौंपी है उसे पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने स्थानीय विधायक संजय शर्मा का भी आभार जताया जिनके सहयोग से बो आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं.


श्री किशोर राय की धर्मपत्नी श्रीमती मनीषा राय भी समाज और राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ (महिला इकाई) की प्रदेश महासचिव हैं और जिला महिला कांग्रेस (ओबीसी) नरसिंहपुर की जिलाध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

सुरेंद्र राय की हत्या से कलचुरी समाज में उबाल..बंद