आगरा।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे का ताजनगरी में गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। नूरी दरवाजा स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक से शुरू हुए अभिनंदन यात्रा में भीड़ का आलम यह था कि करीब तीन घंटे तक पूरे इलाके का ट्रैफिक अस्तव्यस्त रहा। नमक मंडी की तंग गलियों में तिल रखने की जगह नहीं रही।

जोशीली शुरुआत, भंट की तलवार
अभिनंदन यात्रा को लेकर युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह इस कदर था कि निर्धारित समय दोपहर 2 बजे से पहले ही वे शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर आ जुटे। विधायक विजय शिवहरे और महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के पहुंचने पर नीतेश शिवहरे ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लगे हाथ कार्यकर्ताओं ने भी तीनों नेताओं को फूलमालाओं से लाद दिया। भाजपा नेता सुगम शिवहरे ‘लवली’ ने नीतेश शिवहरे को तलवार भंट की।

जगह-जगह स्वागत, पुष्पवर्षा
इसके बाद अभिनंदन यात्रा ने एक जुलूस के रूप में अपना सफर शुरू किया। सबसे आगे ढोल-नगाड़े वाले और उनके पीछे सैकड़ों व्यापारी और युवा कार्यकर्ता जयघोष करते हुए चल रहे थे। जुलूस जैसे-जैसे आगे बढ़ा, उसका आकार औऱ जोश भी दोगुना होता गया। जगह-जगह व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर आकर नीतेश का माल्यार्पण किया, कदम कदम पर छतों से पुष्पवर्षा होती रही। सिंधी बाजार, फुव्वारा चौक, अग्रसेन चौक तक का पूरा रास्ता होर्डिंग और बैनरों से पटा हुआ था। अग्रसेन चौक पर नीतेश शिवहरे ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

नेतृत्व को नीतेश से बड़ी अपेक्षाए-विजय शिवहरे
इस तरह जुलू अपने अंतिम मुकाम नमक की मंडी पहुंचा जहां मोती प्लाजा पर एक जनसभा में तब्दील हो गया। विधायक विजय शिवहरे ने नितेश शिवहरे लंबे समय से पार्टी के समर्पित, कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अब महानगर महामंत्री के रूप में उनसे पार्टी नेतृत्व को उनसे बड़ी अपेक्षाएं औऱ मुझे विश्वास है कि वह इस पर खरा उतरेंगे।
नीतेश एक कर्मठ कार्यकर्ता-राजकुमार गुप्ता
महानगर अध्य़क्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि नीतेश शिवहरे जैसे कर्मठ औऱ ऊर्जावान कार्यकर्ता को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को और मजबूती प्राप्त होगी।
जन-जन तक सरकार की नीतियां पहुंचाना मेरा लक्ष्यः नीतेश शिवहरे
अंत में नीतेश शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि ‘पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का मैं पूरा प्रयास करुंगा। अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की नीतियों को पहुंचाना एवं संगठन को और सशक्त करना मेरा लक्ष्य है।‘

जुलूस में रहे शिवहरे समाजबंधु भी
शोभायात्रा में भाजपा से जुड़े शिवहरे कार्यकर्ताओं की भी जोशीली उपस्थिति रही। नमक की मंडी में वरिष्ठ भाजपा नेता कुलभूषण गुप्ता रामभाई ने सराफा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ नीतेश शिवहरे का अभिनंदन किया। गोपेश्वर मंडल के महामंत्री हर्ष गुप्ता और विकास शिवहरे ने भी नीतेश शिवहरे का अभिनंदन किया। युवा कार्यकर्ता अमित शिवहरे (ताजगंज) जुलूस प्रबंधन की टीम में शामिल रहे।
जुलूस में ये भी रहे शामिल
जुलूस में प्रमुख व्यापारी नेता मनीष जैन, संदीप मित्तल, नागेश शर्मा , भूपेंद्र वर्मा, मनीष अग्रवाल, आशीष शर्मा, नीरज वर्मा, ओम प्रकाश, हनी, गौरव राणा, जितेन्द्र, बृजमोहन रेपुरिया, मनोज वर्मा, नितेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता,अभिषेक वर्मा अशोक गुप्ता हरतेग आहूजा, अनुज जैन, विकास गुप्ता, कृष्णा पाराशर, आदित्य, अर्जुन, आयुष, मुकुल गुलज़ार, सौरभ गुर्जर आदि उपस्थित रहे।












Leave feedback about this