March 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

शिवहरे परिवार ने रामनवमी पर मनाया राम-दरबार का 40वां स्थापना दिवस; भारद्वाज आश्र्म में सभी स्वरूपों को अर्पित किए पोशाक और मुकुट; नयनाभिराम दर्शन से अभिभूत भक्तगण

आगरा।
आगरा में पुलिस लाइन स्थित भारद्वाज आश्रम (हरिया की बगीची) में ‘राम दरबार’ का 40वां स्थापना दिवस शुक्रवार रामनवमी को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राम-दरबार की स्थापना कराने वाले स्व. डा. हृदयनाथ गुप्ता (शिवहरे) के परिवार की ओऱ से राम दरबार समेत सभी स्वरूपों को नई पोशाकें अर्पित की गईं। साथ ही परिवारीजनों ने गऊशाला में गऊमाताओं की सेवा भी की। महिलाओं ने भगवान राम के जन्म की बधाइयों व भजन-कीर्तन हुआ। महाआरती के पश्चात सभी ने प्रसादी प्राप्त की।

बता दे कि स्व. डा. हृदयनाथ गुप्ता ने 1986 में भारद्वाज आश्रम (हरिया की बगीची) में राम दरबार की स्थापना कराई थी। डा. हृदयनाथ गुप्ता जीवित रहते हर वर्ष चैत्र नवरात्र की रामनवमी के दिन राम दरबार का स्थापना दिवस मनाते रहे। उनके स्वर्गारोहण के पश्चात उनके परिवार ने इस परंपरा को जारी रखा है। गत दस वर्षों से डा. हृदयनाथ गुप्ता के पौत्र श्री नवनीत गुप्ता (पुत्र श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता) और पौत्रवधु श्रीमती पूजा नवनीत गुप्ता अपने परिवार की इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

दाऊजी मंदिर समिति के उपाध्यक्ष श्री नवनीत गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूजा गुप्ता ने शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को रामनवमी के उपलक्ष्य में भारद्वाज आश्रम में आकर्षक फूलबंगला सजवाया और राम दरबार सहित सभी विराजमान देव-प्रतिमाओं के स्वरूपों को गुलाबी रंग की नई पोशाक और मुकुट भेंट किए। दोपहर ठीक 12 बजे भगवान राम के जन्म की घड़ी में भक्तों को गुलाबी रंग की सुंदर पोशाक में भगवान राम और माता सीता के नयनाभिराम दर्शन प्राप्त हुए। राम दरबार की विशेष महाआरती के पश्चात महिलाओं ने भजन-कीर्तन और राम-जन्म की बधाइयां गाईं। इस दौरान गुप्ता परिवार के सदस्यों ने गऊशाला की गायों को चारा खिलाया और उनकी सेवा की। प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्री नवनीत गुप्ता कहते हैं कि पूर्वजों की धरोहरों का संरक्षण और रखरखाव उनके वंशजों का कर्तव्य होता है, हम इसी का निर्वहन करते हैं। इस बहाने पूरा परिवार एक जगह एकत्र भी हो जाता है।

इस दौरान श्री जगमोहन गुप्ता, श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता-सुमन गुप्ता, श्यामकिशोर गुप्ता-पूजा गुप्ता, गोपेश गुप्ता-स्मृति गुप्ता, अंजनी-अजय गुप्ता, वीना गुप्ता-सौरभ गुप्ता, अनीता गुप्ता-राहुल गुप्ता, अनुराग, विनाय, राघव, माधव, अर्चित, आर्या और आराध्या समेत सभी संपूर्ण गुप्ता परिवार उपस्थित रहा।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video