May 16, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज समाचार

सीतामढ़ी में ‘कलवार अतिथि भवन’ का लोकार्पण; 65 साल के इंतजार के बाद मिला भवन; भव्य शोभायात्रा एवं प्रतिमा स्थापना

सीतामढ़ी।
बिहार में सीतामढ़ी में बीती 13 मई को ‘कलवार अतिथि भवन’ का लोकार्पण बड़े धूमधाम से हुआ। इस दौरान नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें कलवार समाजबंधुओं और महिलाओं की उत्साहजनक भागीदारी ने सामाजिक एकता की अदभुत झांकी प्रस्तुत की।
समाज के लोगों का कहना है कि पिछले 65 वर्षों से एक ऐसे सामुदायिक भवन का सपना देखा जा रहा था, जहां समाज के लोग एकजुट होकर सामाजिक, सांस्कृतिक और मांगलिक कार्यक्रम कर सकें। सवा करोड़ रुपये की लागत से शहर के बीचोंबीच बने कलवार अतिथि भवन में समाज के आराध्य देव भगवान बलभद्र और भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं जिनका प्राण-प्रतिष्ठा समारोह भी इसी के साथ संपन्न हुआ।

‘श्री बलभद्र ब्याहुत सेवा न्यास, सीतामढ़ी‘, ‘ब्याहुत सभा, सीतामढ़ी’ औऱ ‘ब्याहुत महिला समिति’ के संयुक्त संयोजन में निकाली गई शोभायात्रा बलभद्र नगर स्थित कलवार अतिथि भवन से शुरू होकर नगर का भ्रमण कर पुनः भवन पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान बलभद्र, भगवान सहस्रबाहु अर्जुन और राधाकृष्ण के स्वरूप लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। सीतामढ़ी और जनपद के अन्य प्रखंडों से पहुंचे समाजबंधुओं की बड़ी संख्या में जोशीली, उत्साहजनक और अनुशासित भागीदारी ने नगर में कलवार समाज की धाक जमा दी। शोभायात्रा में चर्चित राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया रहीं श्रीमती रितु जायसवाल की उपस्थित उल्लेखनीय रही। राजद नेता तेजस्वी यादव से बगावत कर चुनाव लड़ने वाली रितु जायसवाल के बारे में खबर है कि वह बहुत जल्द भाजपा में शामिल होने जा रही हैं।
फिलहा, श्री बलभद्र ब्याहुत सेवा न्यास, सीतामढ़ी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ‘कलवार अतिथि भवन; का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी यहां नि:शुल्क कराई जाएगी। वहीं अन्य लोगों के लिए भी बहुत कम शुल्क रखा गया है, ताकि किसी परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह पहल दिखावे से ज्यादा सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के लिए की गई है।
करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से बने इस अतिथि भवन में आधुनिक सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है। भवन में बड़ी बेसमेंट पार्किंग, विशाल हॉल, लग्जरी कमरे, अटैच बाथरूम, बड़ा किचन और डाइनिंग एरिया बनाया गया है। यहां शादी-विवाह, मीटिंग और दूसरे सामाजिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। समाज के लोगों का कहना है कि यह भवन सिर्फ कलवार समाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दूसरे समाज के जरूरतमंद लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। भवन का निर्माण समाज के लोगों के सहयोग और चंदे से किया गया है। भवन से होने वाली आय को समाज के कल्याण और शिक्षा से जुड़े कार्यों में खर्च किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिल सके।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    झांसी में वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामस्वरूप राय ‘कक्का’ को

    समाचार

    आगराः सुश्री मिथलेश गुप्ता की उठावनी 15 मई को

    समाचार

    फिरोजाबाद निवासी श्री राधामोहन गुप्ता (शिवहरे) का निधन; अंतिम

    समाचार

    ग्वालियरः श्री संजय शिवहरे की उठावनी 15 मई को

    समाचार

    ग्वालियरः श्रीमती पुष्पादेवी शिवहरे की उठावनी 13 मई को

    समाचार

    आगराः श्री अंकित अग्रवाल की उठावनी 11 मई को