May 25, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

शिवहरे युवाओं ने गंगा दशहरा पर लगाई प्याऊ; भीषण गर्मी में ठंडे-ठंडे रोज-मिल्क और गुलाब शर्बत से तर कराया राहगीरो का सूखता गला

आगरा।
सामाजिक सेवा कार्यों में अग्रणी शिवहरे युवाओं की संस्था ‘ शिवहरे समाज एकता परिषद’ ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन उपलक्ष्य में राधाकृष्ण मंदिर पर प्याऊ का आयोजन किया, जिसमें राहगीरों को मिल्क-रोज और गुलाब शर्बत वितरित किया गया। प्याऊ पर सेवाकार्य में परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ ही समाज के प्रतिष्ठितजनों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम प्रभारी श्री पंकज शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे से डब प्याऊ की शुरुआत की गई, तो 45 डिग्री तापमान से जूझ रहे राहगीरों का हुजूम लग गया। उन्होने बताया कि प्याऊ के लिए 120 लीटर दूध का मिल्क-रोज तैयार किया गया था और इसके साथ ही ठंडा गुलाब-शर्बत भी चलाया जा रहा था। प्याऊ दोपहर करीब ढाई बजे तक चली।

इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। परिषद पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने स्वयं भी प्याऊ के सेवाकार्य में भागीदारी की। प्याऊ में दाऊजी मंदिर के अध्यक्ष विजनेश शिवहरे, राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष एवं भाजपा नेता कुलभूषण गुप्ता रामभाई, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया, राधाकृष्ण मंदिर के वरिष्ठ सदस्य जगदीश प्रसाद गुप्ता और वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार शिवहरे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

व्यवस्थाओं में परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे, कोर कमेटी के चेयरमैन अंशुल शिवहरे, परिषद अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, महासचिव अंकुर गुप्ता, कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता एडवोकेट, संगठन मंत्री पंकज शिवहरे, व्यवस्था प्रभारी उदय शिवहरे, वरिष्ठ सदस्य सुगम शिवहरे लवली, सचिन शिवहरे (आर्या शूज), नवीन शिवहरे, आयुष शिवहरे नानू, अंकित शिवहरे, अमन गुप्ता, सावन शिवहरे, विवेक गुप्ता, नीतीश शिवहरे आदि का सक्रिय योगदान रहा। इनके अलावा भाजपा के गोपेश्वर मंडल उपाध्यक्ष हर्ष गुप्ता और रिषी शिवहरे (ग्वालियर) ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field

    शिक्षा/करियर, समाचार

    कलचुरी समाज के टॉपर बच्चों को अपने यहां निःशुल्क

    समाचार

    बांदा में समाजसेवी रामसेवक शिवहरे ने जिला अस्पताल को

    समाज, समाचार

    ‘ट्री-मैन’ डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने कराई अनाथ बेटी

    समाचार, समाज

    शिवहरे समाज एकता परिषद ने तय किए सेवा-कार्य; 25

    समाचार

    ग्वालियरः श्रीमती मायादेवी शिवहरे का निधन; उठावनी 18 मई

    समाज, समाचार

    सीतामढ़ी में ‘कलवार अतिथि भवन’ का लोकार्पण; 65 साल