आगरा।
विधायक (एमएलसी) विजय शिवहरे को भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई में मंत्री पद पर विजय शिवहरे की इस ‘हैट्रिक’ को लेकर उनके समर्थकों पर युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश का माहौल है।
विजय शिवहरे ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि वह पूरी ऊर्जा व मनोयोग से काम करते हुए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जन-हितकारी नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जिताने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करना ही उनका मिशन है।

इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि विजय शिवहरे की संगठन के प्रति निष्ठा, सांगठनिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद का परिणाम है जो पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश मंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व पर लगातार तीसरी बार मनोनीत किया है। यह कोई हवा-हवाई दावा नहीं हैं, बल्कि आंकड़े इसकी गवाही हैं कि पार्टी ने विजय शिवहरे को जब-जब बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उन्होंने पूरी शिद्दत से काम करते हुए कामयाबी हासिल की। आगरा में महानगर अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने पार्टी को नगर निगम चुनाव मे बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी, वहीं बीते कुछ सालों में मथुरा, मेरठ औऱ बिजनौर के प्रभारी रहते हुए स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया जिसका सुफल बीते विधानसभा चुनाव में इन क्षेत्रों में पार्टी को प्राप्त हुआ।

आज लगातार तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद से युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिष्ठान पर आतिशबाजी कर और मिठाइयां वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया। विजय शिवहरे को फूल-मालाओं से लादते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। भाजपा के महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे ने कहा कि विजय शिवहरे को लगातार तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनाया जाना इस बात की मुनादी है कि पार्टी का निष्पक्ष नेतृत्व लगनशील और समर्पित नेताओं को आगे बढ़ाता रहेगा। भाजपा के महानगर उप-कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता ‘रामसिया’ ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विजय शिवहरे ने अपनी निष्ठा, व्यक्तित्व और गुणों से नई पीढ़ी को प्रेरित किया है।

आगरा में शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर दाऊजी मंदिर प्रबंध समिति ने भी विजय शिवहरे को बधाई दी है। समिति के अध्यक्ष बिजनेश शिवहरे ने कहा कि विजय शिवहरे ने आगरा में शिवहरे समाज की पहचान को मजबूती प्रदान की है। राधाकृष्ण मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविंद शिवहरे ने कहा है कि भाई विजय शिवहरे को भाजपा का प्रदेश मंत्री बनाया जाना आगरा के संपूर्ण शिवहरे समाज के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। शिवहरे समाज एकता परिषद ने भी विजय शिवहरे के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए समाजहित के कार्यों में उनकी और अधिक सक्रियता की अपेक्षा की।
श्री विजय शिवहरे के प्रतिष्ठान पर हर्षोल्लास के लिए उमड़े सैकड़ों समर्थकों में फिरोजाबाद भाजपा के महानगर मंत्री सौरभ गुप्ता, सुगम शिवहरे लवली, अमित शिवहरे (ताजगंज), युवा भाजपा नेता एवं दीनदयाल मंडल के महामंत्री हर्ष गुप्ता समेत शिवहरे समाज के कई युवा उपस्थित रहे। फिरोजाबाद भाजपा की जिला कमेटी के मंत्री विपिन शिवहरे और शिवहरे समाज एकता समिति के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट ने भी विजय शिवहरे की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।














Leave feedback about this