September 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मिस वर्ल्ड के ताज से चूकीं मगर दिलों को जीतने में कामयाब रहीं निकिता पोरवाल; वायरल हो रहीं ग्रैंड फिनाले की तस्वीरें; वियतनाम में उज्जैन की धूम

उज्जैन।
महाकाल नगरी उज्जैन की निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड-2026 के क्राउन से चूक गई हैं। शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुए ग्रैंड फिनाले में डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज को विश्व सुंदरी चुना गया। वहीं निकिता भले ही मिस वर्ल्ड का ताज नहीं पहन सकीं लेकिन बड़े ख्वाब बुनने की ताकत का प्रतीक तो बन ही गईं हैं। वैसे भी, फिनाले में अपने शानदार लुक से पूरी दुनिया का ध्यान खींचने में वह कामयाब रहीं। ग्रांड फिनाले की उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यहां तक कि मिस वर्ल्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज ने भी निकिता पोरवाल की तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है।
मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले की दर्शक दीर्घा में निकिता के पापा श्री अशोक पोरवाल और मम्मी श्रीमती राजकुमारी पोरवाल के साथ भाई प्रद्युम्न पोरवार भी मौजूद थे। इधर उज्जैन में निकिता के दादाजी श्री धन्नालाल पोरवार समेत पूरा परिवार हॉटस्टार पर मिस वर्ल्ड स्पर्धा का सीधा प्रसारण देख रहा था। परिवार ही नहीं, पूरा उज्जैन और खासकर कलचुरी समाज के लोग निकिता की जीत का दुआएं कर रहे थे। शिवहरेवाणी ने शनिवार सुबह श्री अशोक पोरवार से मोबाइल पर बात की, उस वक्त वह वियतनाम के न्हा ट्रांग में गाड़ी से ग्रांड फिनाले के वेन्यू की ओर जा रहे थे। निकिता को लेकर वह बहुत उत्साहित और आशान्वित थे। उन्होंने कहा कि मिस वर्ल्ड बनना निकिता का बचपन का सपना था, और आज उसके बहुत करीब पहुंच गई हैं। देशभर से लोगों की शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। रात को आपको अच्छी खबर देंगे।
आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड जैसी स्पर्धा सिर्फ सौंदर्य ही नहीं बल्कि प्रतिभा, सोच, क्षमता और आत्मविश्वास की भी कड़ी परीक्षा होती है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी 24 वर्षीय निकिता पोरवार ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतकर मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले के लिए क्वालीफाई किया था। निकिता के यहां तक पहुंचने में परिवार की अहम भूमिका रही है। उनके पिता अशोक जायसवाल का आटोमोबाइल का बिजनेस है। निकिता ने 15 साल की उम्र से ही स्टेज पर काम करना शुरू कर दिया था। निकिता को ड्रामा, पेंटिंग, लेखन और फिल्में देखने का शौक है। उज्जैन की रामलीला में माता सीता और श्रीकृष्ण लीला में राधा का किरदार भी निभा चुकी हैं। बाद में इसी फील्ड में भविष्य संवारने के लिए उन्होंने बड़ौदा की सायाजी राव यूनीवर्सिटी से परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया और उसके बाद मुंबई में मॉडलिंग करने लगीं। निकिता की बड़ी बहन वैशाली पोरवाल जायसवाल इंदौर में रहती हैं। वैशाली सीए हैं जबकि उनके पति रेडीमेड गारमेंट्स का बिजनेस करते हैं। निकिता के भाई प्रद्युम्न जायसवाल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में कैमिकल इंजीनियर हैं और पानीपत में पोस्टेड हैं।
मिस वर्ल्ड के ताज से चूकीं मगर दिलों को जीत लिया निकिता पोरवाल ने; वायरल हो रहीं ग्रैंड फिनाले की सुंदर तस्वीरें;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दुखदः नीरज नगर निवासी श्रीमती लज्जावती गुप्ता का निधन;

समाचार

शिक्षक दिवस विशेषः घनश्याम शिवहरे ने पहली ही सैलरी

समाचार

श्री कौन्तेय जायसवाल का आकस्मिक निधन; कलचुरी समाज स्तब्ध;

समाचार

आ रहे हैं कन्हाई, शिवहरे समाज के दोनों मंदिरों

समाचार, समाज

तब और अबः दोनों धरोहरों में झांकियों को देखने

समाचार

भगवान श्रीकृष्ण का 5254वां जन्मदिवस; आगरा में कलचुरी (शिवहरे)