October 11, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली में सजा दुर्गा पंडाल; कलशयात्रा के साथ देवी स्थापना; 12 अक्टूबर महिलाओं की भजन संध्या

आगरा।
लोहामंडी में आलमगंज स्थित शिवहरे गली (राधाकृष्ण मंदिर के बगल में) शारदीय नवरात्र के नौ दिन शिवहरे समाज की श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र बनी रहेगी। शिवहरे युवा कमेटी के तत्वावधान में लगातार चौथी बार यहां नवरात्र पर दुर्गा पंडाल सजाया गया है। रविवार, 11 अक्टूबर की सुबह 31 कलशों की शोभायात्रा के साथ विधिवत तरीके मां दुर्गा की मनुहारी प्रतिमा स्थापित की गई।

शिवहरे युवा कमेटी के हर्ष शिवहरे ने बताया कि आगे नौ दिनों तक हर शाम दुर्गा पंडाल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 9 बजे और शाम 8 बजे मैया की आरती की जाएगी। इस क्रम में सोमवार 12 अक्टूबर को शाम 8 बजे से शिवहरे सशक्त महिला मंडल की ओऱ से भजन संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें स्वजातीय महिलाएं देवी मां के भजनों का गायन करेंगी। शिवहरे युवा कमेटी ने महानगर के सभी शिवहरे समाजबंधुओं से प्रतिदिन शाम के समय दुर्गा पंडाल में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है।

शोभायात्रा रविवार सुबह 10 बजे लोहामंडी थाने से शुरू हुई। इस बार कलशयात्रा में बैंड-बाजे की जगह डीजे का प्रयोग किया गया जो आगे-आगे देवी भजनों की धुन बजाते चल रहा था। उसके पीछे महिलाएं 31 कलशों को शीश पर धरकर नाचते-गाते चल रही थीं। पीछे रथ पर मां की प्रतिमा थी। रास्ते में पानी की टंकी के सामने श्री संजीव शिवहरे ‘पिंटू भाई’ ने अपने प्रतिष्ठान ‘शिवहरे गिफ्ट’ पर कलशयात्रा का स्वागत किया। शिवहरे गली में प्रवेश करते ही फूलों से कलशयात्रियों का स्वागत किया।

शिवहरे गली पहुंचने पर महिलाओं ने दुर्गा पंडाल के मंच पर अपने-अपने कलश धरे, जिसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को मंच पर विराजमान कराया गया। पंडितजी ने विधि-विधान से पूजा-पाठ करा कर दुर्गा स्थापना कराई, जिसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। कलशयात्रा में पूनम गुप्ता, रजनी गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, राधा गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, दिव्या गुप्ता, काजल गुप्ता, स्वप्निल गुप्ता, सपना गुप्ता, आशा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रिंकी गुप्ता, नैना गुप्ता, हेमा गुप्ता, कमलेश गुप्ता, वंदना गुप्ता, मेनका गुप्ता, संगीता गुप्ता, शैली गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मधु गुप्ता समेत 31 स्वजातीय महिलाओं ने कलश उठाए थे।
कलशयात्रा में पार्षद शरद चौहान, विपिन शिवहरे, अमित गुप्ता गोल्डी, शिवहरे युवा कमेटी के तुषार गुप्ता तनु, युवा भाजपा नेता हर्ष गुप्ता, यश गुप्ता समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

ग्वालियरः बीड़ी व्यवसायी सेठ श्री रामजीदास शिवहरे का निधन;

समाचार

रामबारात और जनकपुरी में यादगार रही शिवहरे समाज की

समाचार

दुखदः झांसी में मां की मृत्यु के कुछ देर

समाचार, साहित्य/सृजन

भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की नियोगी संतान

समाचार

प्रथम पुण्य-स्मरणः स्व. श्रीमती सरिता गुप्ता (पत्नी स्व. श्री

समाचार

लोहामंडी की शिवहरे गली में सजेगा दुर्गा पंडाल; 11