आगरा।
लोहामंडी की शिवहरे गली में स्थापित दुर्गा पंडाल में बीती आठ शामें स्थानीय शिवहरे युवाओं ने नृत्य-संगीत-कला के माध्यम से देवी मां प्रति अपनी अटूट आस्था और श्रद्धा प्रकट की। अब बारी है माता के महाभोग एवं भंडारे की।
सोमवार (19 अक्टूबर) नवमी के दिन दोपहर एक बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। शिवहरे युवा कमेटी लोहामंडी ने समाजबंधुओं से माता की प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है। राधाकृष्ण मंदिर के बेसमेंट में होने वाला यह भंडारा देर शाम प्रभु इच्छा तक चलेगा। इससे पूर्व सुबह 11 बजे माता का हवन-पूजन आरंभ होगा।
इससे पूर्व रविवार रात को शिवहरे युवाओं ने भगवान की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया। आधी रात तक चले आयोजन में भगवान विष्णु के दस अवतारों, काली मां, कृष्ण-सुदामा और भगवान भोलेशंकर की जीवंत झांकियां प्रस्तुत की गईं जिनका मंचन शिवहरे युवाओं, युवतियों औऱ बच्चों ने किया।
समाचार
लोहामंडी की शिवहरे गली के दुर्गा पंडाल में आज दोपहर से विशाल भंडारा; समाजबंधुओं से कमेटी का आग्रह
- by admin
- October 19, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 16 hours ago













